लाइव न्यूज़ :

सिंध जाना चाहती है 'बिग बॉस' की एक्स-कंटेस्टेंट, पाक पीएम से लगाई गुहार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 25, 2019 12:07 IST

सपना भवनानी ने सिंधुस्तान नाम की एक डाक्यूमेंट्री बनाई है। जिसके लिए वह पाकिस्तान जाना चाहती हैं,लेकिन उनको पाक का वीजा नहीं मिल पा रहा है।

Open in App

सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना भवनानी अपने एक ट्वीट के कारण इन दिनों सुर्खियों में आ गई हैं। सपना  भवनानी ने सिंधुस्तान नाम की एक डाक्यूमेंट्री बनाई है। 

जिसके लिए वह पाकिस्तान जाना चाहती हैं,लेकिन उनको पाक का वीजा नहीं मिल पा रहा है।यही कारण है कि उन्होंने पाकिस्तान पीएम इमरान खान से इस मामले में गुहार लगाई है। हाल ही में सपना ने ट्वीट करके इमरान से मदद मांगी है।

 सपना ने ट्वीट करके लिखा है कि इमरान सर, मैं भारत से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हूं। मैंने सिध पर सिंधुस्तान नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। मुझे सिंध जाने के लिए 2 बार वीजा दिए जाने से मना किया जा चुका है। पर मैंने सुना है कि आप अलग तरह के हैं, आप शांति चाहते हैं, इसलिए हम भी यहीं चाहते हैं, कृपया मुझे और मेरी फिल्म को सिंध के लिए इंवाइट करें, ये मेरा सपना है।

 इस ट्वीट को कारण सपना लोगों के निशाने पर  आ गईं। यूजर्स ने इस ट्वीट के बाद सपना पर जमकर निशाना साधना शुरू कर दिया। यूजर्स सपना की ओर से पाक पीएम से अपील कर रहे हैं कि वह कराची में सिंधुस्तान की स्क्रीनिंग रखें। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स गुस्से में सपना की पाक पीएम से मदद की भी बात कर रहे हैं।  डॉक्यूमेंट्री सिंधुस्तान में टैटू के माध्यम से इतिहास में हुए एक संस्कृति के सबसे बड़े माइग्रेशन की कहानी को बताया गया है। सपना भवनानीबिग बॉस 6 में नजर आई थीं। शो के दौरान वह अपने बिंदास और वेबाक अंदाज के लिए जानी जाती थीं। कई बार शो में उनकी खुद सलमान खान से तक बहस हो गई थी। सपना पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट रह चुकी हैं।

टॅग्स :बिग बॉससपना भवनानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?