लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे संतूर वादक भजन सोपोरी, गुरुग्राम के अस्पताल में हुआ निधन

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 2, 2022 17:47 IST

संतूर वादक भजन सोपोरी (73) का गुरुग्राम के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। सोपोरी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे सौरभ तथा अभय हैं। दोनों पुत्र भी संतूर वादक हैं। सोपोरी को उनके करियर में कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोपोरी ने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत वाशिंगटन विश्वविद्यालय से और हिंदुस्तानी संगीत अपने पिता और दादा से सीखा था।

गुरुग्राम: संतूर वादक भजन सोपोरी का गुरुवार को निधन हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने उनके परिवार के हवाले से बताया कि भजन सोपोरी का गुरुग्राम के अस्पताल में निधन हुआ। पंडित भजन सोपोरी एक कलाकार, संगीतकार, संगीतज्ञ, शिक्षक, लेखक और कवि थे। पंडित भजन सोपोरी को "संतूर के संत" और "तारों के राजा" के रूप में जाना जाता है। 

सोपोरी को उनके करियर में कई पुरस्कारों से नवाजा गया। भारतीय संगीत और संस्कृति में उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों जैसे पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, जम्मू-कश्मीर सरकार लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, जम्मू और कश्मीर सरकार नागरिक पुरस्कार, उत्कल विश्वविद्यालय (ओडिशा द्वारा डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर), मिस्र के अरब गणराज्य के राष्ट्रीय ध्वज सम्मान आदि जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

सोपोरी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे सौरभ तथा अभय हैं। दोनों पुत्र भी संतूर वादक हैं। इंडियन एक्सप्रेस को भजन सोपोरी के बेटे अभय सोपोरी ने बताया, "हमने वास्तव में एक महान संगीतकार, एक महान इंसान और एक महान पिता खो दिया। मेरे लिए इस पर विश्वास करना और उसके बिना अपने जीवन की कल्पना करना वास्तव में कठिन है।" उन्होंने ये भी बताया कि उनके पिता का दोपहर 3:30 बजे निधन हो गया और वे पिछले तीन सप्ताह से अस्पताल में बीमार थे। वह कोलन कैंसर से पीड़ित थे। वह 73 वर्ष के थे।

टॅग्स :पद्म श्रीजम्मू कश्मीरगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल