लाइव न्यूज़ :

संजु टीज़र: रणबीर कपूर सुपरहिट लेकिन ट्विटर पर लोगों ने फिल्म के फ्लॉप होने की करी भविष्यवाणी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 24, 2018 18:03 IST

Open in App

मुम्बई, 24 अप्रैल: राजकुमार हिरानी की नई फ़िल्म संजू का टीज़र आज रिलीज़ हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बन गया। जहां काफी लोगों को रणबीर कपूर का संजय दत्त का हाव भाव पसंद आया वहीं ऐसे भी लोग थे जिन्होंने भविष्यवाणी कर दी कि संजू फ्लॉप होगी।

ज़्यादातर लोगों का ये मानना था कि इस साल के सभी अवार्ड रणबीर कपूर को ही मिलेंगे। लेकिन सज्जाद आलम जैसे ट्विटर यूजर भी थे जिन्हें रणबीर कपूर की एक्टिंग फूहड़ लगी। उनके मुताबिक रणबीर बिल्कुल भी नेचुरल नहीं लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'संजू': ह्यूमर, इमोशन और ज़ोरदार डायलॉग्स का कॉकटेल, फिर दिखेगा राजकुमार हिरानी का जादू !

 

वहीं संदीप पाठक भी टीज़र देख कर थोड़ा मायूस हुए और उन्होंने अपनी उम्मीद ट्रेलर से लगाई है कि वो और बेहतर होगा।

 

ट्विटर पर एक और यूजर पंकज ने रनबीर कपूर की दिल खोल कर तारीफ़ करी है। पंकज के मुताबिक़ रणबीर बहुत ही मेहनत करने वाले इंसान हैं और शायद इस पीढ़ी के सबसे ज़्यादा समझदार एक्टर में से एक हैं।

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की कोशिश को सलाम, लेकिन आसान नहीं है 'संजू' बनना

बहुत से लोगों ने ट्विटर पर फ़िल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन की भी तारीफ करी है। वहीं एक यूजर ने संजू को रणबीर की रॉकस्टार से बहुत बेहतर बताया।

एक और संजय दत्त और रणबीर कपूर के फैन ने तो फ़िल्म से रनबीर की फोटो और संजय दत्त की मैचिंग फोटो लगा कर रणबीर को इस पीढ़ी का बेहतरीन एक्टर बताया।

रोशन उपाध्याय ने भी निर्देशक राजकुमार हिरानी की जमकर तारीफ करी और कहा की वो फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

वहीँ राजकुमार हिरानी के चाहने वाले अक्षय जैन ने निर्देशक की इस कोशिश से भी थोड़े नाखुश दिखे और उन्होंने कहा ये टीज़र देख कर लगता नहीं की ये हिरानी की फिल्म है। साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर की एक्टिंग की भी बुराई कर दी।

आपने ये टीज़र नहीं देखा है तो इसे यहाँ देखें।

टॅग्स :संजुसंजय दत्तराजकुमार हिरानीअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?