लाइव न्यूज़ :

'संजू' के नए पोस्टर में नरगिस बन सोशल मीडिया पर छाईं मनीषा कोइराला, देखें Poster

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 6, 2018 15:59 IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू'  का एक और नया पोस्टर आ  गया है। इस पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

Open in App

मुंबई, 6 जून : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू'  का एक और नया पोस्टर आ  गया है। इस पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फिल्म में मनीषा कोइराला संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभा रही हैं। दिल छू जाने वाले इस पोस्टर में मनीषा और रणबीर कपूर दोनों नजर आ रहे हैं।

इस  पोस्टर में मनीषा कोइराला हूबहू नरगिस दत्त की तरह ही लग रहीं हैं। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म का नया पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। राजकुमार हिरानी ने बताया की फिल्म का शीर्षक 'संजू' ही क्यों रखा गया क्यूँकि संजय दत्त की माँ और मशहूर अभिनेत्री नरगिस दत्त प्यार से संजय दत्त को  'संजू' कह कर पुकारती थीं। इसीलिए ही फिल्म का नाम 'संजू' रखा गया है। 

फैंस को फिल्म का है इंतजार

फिल्म कई दिनों से सुर्ख़ियों में बनी हुई है इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म के टीज़र और ट्रेलर को देखने के बाद से ही लोगो को फिल्म का पहले से ही बेसब्री से इंतज़ार था और अब उसके बाद राज कुमार हिरानी एक के बाद एक पोस्टर रिलीज़ करके फैंस को सरप्राइज़ दिए जा रहें हैं जिससे फिल्म को लेकर लोगो के बीच उत्सुकता और भी ज़्यादा बढ़ती जा रही है।  

इससे पहले भी कई किरदारों के पोस्टर्स आ चुके हैं जिसमे उनके दोस्त का किरदार निभा रहे विकि कौशल, पत्रकार के किरदार में अनुष्का शर्मा,पिता के किरदार में परेश रावल प्रेमिका के किरदार में सोनम कपूर और उनकी पत्नी मान्यता का किरदार दिया मिर्ज़ा निभा रहीं हैं। 

 फिल्म के टीज़र आने के बाद रणबीर ने भी लोगो को अपने संजय दत्त वाले अवतार से हैरान कर दिया था रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह ही नज़र आ रहे थे।  निर्देशक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 जून को रिलीज़ हो रही है।

टॅग्स :संजुमनीषा कोईरालारणबीर कपूरसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल