लाइव न्यूज़ :

Sanju Box Office: 7 दिनों में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'संजू' , जानें अब तक की जबरदस्त कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 6, 2018 13:20 IST

फिल्म संजू ने बीते दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते का सफर पूरा किया है और इसकी कमाई चौंकाने वाली है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

Open in App

मुंबई, 6 जुलाई: रणबीर कपूर और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ ने फैस को दीवाना कर दिया है। फिल्म 7 दिनों में ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है। फिल्म ने बीते दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते का सफर पूरा किया है और इसकी कमाई चौंकाने वाली है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

‘संजू’ ने अपने सांतवे दिन 16.10 करोड़ रुपये की कमाई करके अपने खाते में अब तक 202.51 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 38.60 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 46.71 करोड़ रुपये, चौथे दिन 25.35 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 22.10 करोड़ रुपये, छठे दिन 18.90 करोड़ रुपये, सांतवे दिन 16.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में संजू को 202.51 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा मिलता है।

बता दें कि 'संजू' ने  'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 'बाहुबली 2' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं 'संजू' ने 46.71 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया है।

इसके अलावा पहले वीकेंड की कमाई के मामले में भी संजू ने टाइगर जिंदा है का रिकॉर्ड तो दिया है। टाइगर जिंदा है की पहले सप्ताह में कमाई 114.93 करोड़ थी।

बता दें कि राजकुमार हिरानी ने फिल्म संजू में अभिनेता संजय दत्त के जीवन के हर पहलू को दिखाने की कोशिश की है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना भी हैं।

 

टॅग्स :संजुरणबीर कपूरसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल