लाइव न्यूज़ :

'संजू' का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर किया मैदान फ़तेह

By विवेक कुमार | Updated: July 16, 2018 16:18 IST

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी 'संजू' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है। 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है।

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई:  राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘संजू’ का जादू फैस पर बरक़रार है।  संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। 17 दिन बाद भी 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। संजू ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले वीक 202. 51 करोड़ और दूसरे वीक 92. 67 करोड़ की कमाई की और तीसरे वीकेंड पर 21. 46 करोड़ का कलेक्शन किया. 

बता दें कि 'संजू' ने  'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 'बाहुबली 2' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं 'संजू' ने 46.71 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा पहले वीकेंड की कमाई के मामले में भी संजू ने टाइगर जिंदा है का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टाइगर जिंदा है की पहले सप्ताह में कमाई 114.93 करोड़ थी। 

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी 'संजू' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है। 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका में हैं। उनके अलावा अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना भी हैं।

अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करे तो यह फिल्म संजय दत्त की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म में संजय दत्त के जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है।

टॅग्स :संजूरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया