लाइव न्यूज़ :

दिग्गज अभिनेता संजय खान ने प्रीति जिंटा से ट्विटर पर मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: November 23, 2021 13:07 IST

संजय खान ने खुलासा किया है कि अभिनेत्री से उनका परिचय उनकी बेटी सिमोन अरोड़ा ने करवाया था। 

Open in App
ठळक मुद्देविमान में प्रीति जिंटा को पहचान ना पाने को लेकर संजय खान ने ट्विटर पर माफी मांगी हैउन्होंने अभिनेत्री को टैग करते हुए लिखा कि आप सिर्फ जिंटा ही बता दी होतीं

मुंबईः दिग्गज अभिनेता संजय खान ने अभिनेत्री प्रीति जिंटा से माफी मांगी है। दरअसल संजय खान और प्रीति जिंटा एक ही विमान में यात्रा कर रहे थे, लेकिन अभिनेता प्रीति जिंटा को पहचान ही नहीं पाए। संजय खान ने खुलासा किया है कि अभिनेत्री से उनका परिचय उनकी बेटी सिमोन अरोड़ा ने करवाया था। 

प्रीति जिंटा से माफी को लेकर संजय खान ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, प्रिय प्रीति- एक सज्जन के रूप में मैंने माफी मांगना अपना कर्तव्य समझा कि जब मेरी बेटी सिमोन ने आपको दुबई की उड़ान में परिचय कराया तो मैं आपको पहचान नहीं पाया। अगर जिंटा ही बोल दिया होता तो मुझे याद आ जाता क्योंकि मैंने आपके खूबसूरत चेहरे वाली आपकी कई फिल्में देखी हैं।

प्रीति जिंटा हाल ही में सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। प्रीति और जीन ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत किया था। इंस्टाग्राम पर उन्होंने जीन के साथ एक सेल्फी साझा की थी।  उन्होंने लिखा था- सभी को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ अपनी अद्भुत खबर साझा करना चाहती थी। जीन और मैं बहुत खुश हैं। हमारे दिल कृतज्ञता और प्यार से भर गए हैं। हमारे परिवार में हमारे जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत है।

टॅग्स :प्रीति जिंटाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!