लाइव न्यूज़ :

लड़कियों को इमोशनली ब्लैकमेल किया करते थे संजय दत्त, ये था ट्रिक!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 12:08 IST

फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर, परेश रावल और मनीषा कोइराला के अलावा अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विकी कौशल जैसे स्टार्स हैं।

Open in App

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है। संजय दत्त की इस बायोपिक में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म के जरिए संजय दत्त के कई अनसुने किस्से देखने और सुनने को मिलेंगे। वैसे तो ज्यादातर लोगों को ये मालूम है कि संजय दत्त की जिन्दगी काफी विवादित और रंगीन रही है लेकिन लोगों को ये नहीं मालूम होगा कि संजय किस तरह लड़कियों को इमोशनली ब्लैकमेल किया करते थे। 

अपने एक इंटरव्यू में फिल्म 'संजू' के अभिनेता रणबीर कपूर और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की लाइफ से जुड़े कई किस्सों को शेयर किया। जिनमें उन्होंने बताया कि संजय लड़कियों को इमोशनली "ब्लैकमेल" किया करते थे।

हिरानी ने बताया कि "संजय की जब कोई नई गर्लफ्रेंड बनती थी तो वो उसको किसी की भी कब्र पर ले जाता था और लड़कियों से कहता था- मैं तुम्हें मां से मिलवाने लाया हूं।" ऐसा करने से वह लड़की उनसे इमोशनली अटैच हो जाती थी। जबकि उसकी मां की कब्र कहीं और ही थी।"

यह भी पढ़ेंः- अभी खत्म नहीं हुआ सलमान खान की 'रेस', अब घोड़े से लगा रहे हैं रेस

ऐसे ही एक दूसरे किस्से के बारे में हिरानी ने जिक्र करते हुए बताया, "गर्लफ्रेंड के साथ संजय का ब्रेकअप हुआ था। तब उन्होंने अपने दोस्त की नई गाड़ी ली और गर्लफ्रेंड के घर के बाहर जो गाड़ी खड़ी थी उसे जोरदार धक्का मार दिया। बाद में मालूम चला कि वो उनकी गर्लफ्रेंड के नए बॉयफ्रेंड की गाड़ी नहीं थी।"

फिल्म में संजय दत्त के रोल को निभाने वाले रणबीर कपूर ने बताया कि उन्हें पहले ये भरोसा नहीं था कि वो ये किरदार निभा पाएंगे। रणबीर ने कहा, "स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद हर सीन पर मैं हिरानी सर से पूछता था कि क्या ये सच में संजय दत्त के साथ हुआ है।" 

रणबीर ने बताया, "मैं रोज शूट से पहले रात को संजय दत्त को फोन करता था और उनसे पूछता था कि क्या ये सब घटनाएं उनके साथ हुईं हैं।"

बता दें कि फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर, परेश रावल और मनीषा कोइराला के अलावा अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विकी कौशल जैसे स्टार्स हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट हिरानी ने खुद लिखी है। 

टॅग्स :संजुसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार