लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त ने किया ट्वीट, विकाश वर्मा की पहली इंडो पोलिश फिल्म “नो मीन्स नो” पर कहीं ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2021 16:16 IST

कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रॉन के कारण भारत के कई शहरों में धारा 144 तक लगा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म निर्माता को करोंड़ों का नुकसान हो सकता है। फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी।नो मीन्स नो एक इंटरनेशनल फिल्म है, जो पूरी दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ होगी।

मुंबईः संजय दत्त ने अपने ट्वीट में डायरेक्टर विकाश वर्मा द्वारा निर्मित पहली इंडो पोलिश फिल्म नो मीन्स नो की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के निर्णय की सराहना की है। बड़ी बजट की फिल्म नो मीन्स नो को 5 नवंबर को रिलीज़ किया जाना था परंतु इसकी रिलीज जून 2022 तक टाल दी गयी थी।

 

 

संजय दत्त के 2.5 मिलियन ट्विटर फॉलोवर्स हैं और उनके ट्वीट को दुनिया भर में लोग हाथों-हाथ लेते हैं। इससे पहले बहुत से फिल्म एनालिस्ट भी फिल्म नो मीन्स नो की रिलीज़ डेट टालने के इस कदम को गेम चेंजर बताया हैं।

कोविड-19 का प्रभाव 2022 जून के अंत तक कम हो सकता है। आम जीवन सामान्य हो पाएगा। कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रॉन के कारण भारत के कई शहरों में धारा 144 तक लगा दिया गया है, लॉकडाउन के अनिश्चितता के आशंका के बीच अगर कोई फिल्म रिलीज़ होती है तो उससे फिल्म निर्माता को करोंड़ों का नुकसान हो सकता है। 

जो फिल्में कोविड महामारी के बाद रिलीज़ हुईं, उनमें से बस देखा जाए तो सूर्यवंशी ही सुपरहिट साबित हुई। उसके साथ की सलमान ख़ान की अंतिम और अहान शेट्टी की तड़प ने दर्शकों पर पकड़ बनाये  रखा पर उसके अलावा ज़्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी। बहुत सी फिल्में तो अपनी लागत भी नहीं निकाल पायी हैं।

आपको बता दें कि नो मीन्स नो एक इंटरनेशनल फिल्म है, जो पूरी दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ होगी। नो मीन्स नो के बारे में कहा जाता है कि जैसे राजकपूर ने अपनी फिल्मों के जरिए भारत और रूस के रिश्ते मज़बूत किए थे, वही काम फिल्ममेकर विकाश वर्मा अपनी इंडो-पोलिश फिल्म नो मीन्स नो के जरिए भारत और पोलैंड के बीच रिश्तों में कर रहे हैं।

उनकी इस फिल्म को बनाने में लेटैस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है और पोलैंड की ख़ूबसूरती को बख़ूबी दिखाया गया है। पोलैंड की सरकार ने फिल्म के शूट में फिल्ममेकर्स को पूरी तरह से सहयोग दिया है।इस बड़े बजट की फिल्म को लेकर फिल्ममेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, इसलिए RRR और KGF-2 की ही तरह इस चर्चित इंडो-पोलिश फिल्म की भी रिलीज़ आगे बढ़ाई गयी है और इस फिल्म के अगले साल जून में KGF-2 के साथ रिलीज़ होने की संभावना है।

 

टॅग्स :संजय दत्तओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529कोविड-19 इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया