लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3', पहले दिन हो सकती है इतनी कमाई

By विवेक कुमार | Updated: July 27, 2018 14:04 IST

पिछली दो फिल्मों की तरह ही फिल्म में इस बार भी साहब यानि जिमी शेरगिल और बीवी यानि माही गिल नजर आ रही हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाई: तिग्मांशु धूलिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' 27 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में संजय दत्त एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं। पिछली दो फिल्मों की तरह ही फिल्म में इस बार भी साहब यानि जिमी शेरगिल और बीवी यानि माही गिल नजर आ रही हैं। इनके अलावा फिल्म में माही गिल, चित्रांगदा सिंह और सोहा अली खान भी हैं।  वहीं इस फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू नहीं दिए हैं। ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म को दो से चार करोड़ रुपए की ओपनिंग मिल सकती है। 

इस फिल्म के लिए सबसे बड़ा खतरा आज रिलीज हुई टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल  फॉलआउट से है। जिसमें दमदार एक्शन सीन हैं। ये फिल्म का छठा सीरीज है और हर बार की तरह इस बार भी टॉम क्रूज इसके अभिनेता हैं।   

साहेब बीवी और गैंगस्टर सिरीज की कहानी, मोटी बुद्ध‌ि के साहेब यानी आदित्य प्रताप सिंह (जिम्मी शेरगिल) की बेजा रजवाड़ा झाड़ने की है। बिगड़ैल रानी यानी बीवी यानी माध्वी (माही गिल) की महत्वकांक्षाओं की है। और हर बार बदलने वाले गैंगस्टर्स की साहेब और बीबी के बीच उलझने की है।  

आपको बता दें कि तिग्मांशु धूलिया की इस सीरीज में साहेब और बीवी के किरदार के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाती है लेकिन हर बार गैंगस्टर को बदल दिया जाता है। पहली फिल्म में गैंगस्टर रणदीप हुड्डा थे। दूसरी फिल्म में इरफान खान और इस बार गैंगस्टर संजय दत्त बने हैं। 

टॅग्स :साहेब बीवी और गैंगस्टर 3संजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार