लाइव न्यूज़ :

एंटरटेनमेंट की रात @9 पर संजय दत्‍त ने खुलासा किया, मैं क्राफ्ट और पेंटिंग के काम में अपने बच्चों की मदद करता हूं

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 17, 2018 12:46 IST

अपने बच्चों के बारे में पूछे जाने पर अपनी आंखों में चमक लाते हुए उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे पहले पढ़ाई करें और डिग्री हासिल करें

Open in App

मुंबई, 17 अप्रैल; लोगों की जबरदस्‍त मांग पर, कलर्स अपने अनोखे और दिलचस्‍प शो- एंटरटेनमेंट की रात @9 के दूसरे संस्करण को वापस लेकर आ रहा है। वह शो, जिसे पिछले सीजन में शानदार रिस्‍पांस मिला था, वीकएंड में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आएगा, वह भी इस बार रात 9 बजे के प्राइमटाइम स्‍लॉट पर। इस सीजन के पहले एपिसोड का शुभारंभ करने के लिए बॉलीवुड के हर-दिल अजीज़ संजय दत्त, मेजबान सौम्या टंडन और नेहा पेंडसे, कॉमेडियन मुबीन सौदागर, बलराज और बाल कलाकार दिव्‍यांश के साथ शो के पहले गेस्‍ट होंगे।

संजय दत्त जेल में बिताए अपने दिनों के साथ-साथ अपने परिवार के साथ रहने में उन्‍हें कितनी खुशी मिलती है, के बारे में अत्‍यन्‍त साफगोई से बताते हुए कहते हैं, "मैं येरवदा में आरजे था और चूंकि अधिकतर कैदी मेरे प्रशंसक थे, इसलिए मुझे सुनकर वे बहुत खुश होते थे। ये वही लोग थे जिन्होंने कारावास के मेरे समय को आसान बनाया और अपना समय अच्छी तरह से बिताने में मेरी मदद की।" अपने बच्चों के बारे में पूछे जाने पर अपनी आंखों में चमक लाते हुए उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे पहले पढ़ाई करें और डिग्री हासिल करें; तब मैं वे जो भी करना चाहते हैं, उसमें उनकी मदद करूंगा।

मैं मैथ में कमजोर हूं इसलिए मैं उसमें नहीं पड़ता, लेकिन मैं क्रॉफ्ट और पेंटिंग में उनकी मदद करता हूं।” ऐसे और भी खुलासों के बीच, टीम को सुपरस्‍टार के साथ जोरदार हंसी-खुशी और मस्‍ती साझा करते देखा जाएगा। और अधिक जानने के लिए, एन्‍टरटेन्‍मेंट की रात @9 को ट्यून इन करें। 21 अप्रैल से शुरू, प्रत्‍येक शनिवार एवं रविवार, केवल कलर्स पर।

टॅग्स :संजय दत्तबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?