लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त की बेटी त्रिशला का छलका दर्द, कहा- एक्स ब्वॉयफ्रेंड करता था बुरा बर्ताव

By अमित कुमार | Updated: February 5, 2021 19:45 IST

अक्सर अपने रिेलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त की बेटी त्रिशला ने बताया कि वह एक बुरे रिश्ते में थी।त्रिशला ने बताया कि अपने ब्वॉयफ्रेंड संग रिश्ते को लेकर आज वो खुद पर शर्मिंदा होती हैं।

संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन के अंतर्गत फैंस के साथ बातचीत की। अमेरिका के न्यूयॉर्क में पली-पढ़ी और वहीं पर साइकोथेरपिस्ट के रूप में काम कर रही त्रिशला ने अपने रिलेशनशिप के दौरान झेलीं मुश्किलों पर भी खुलकर बात की। 

उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। त्रिशला के मुताबिक उनका ब्वॉयफ्रेंड ऐसा फील कराता था, जैसे वह किसी काम की नहीं हैं। उन्होंने कहा, ''मैं कचरे की तरह ट्रीट की जाती थी। हर दिन मुझे लगता था कि आज बुरा दिन रहा। कल सबकुछ ठीक होगा लेकिन यह बेहतर होने के बजाय बुरा होता चला गया।'' 

ब्वॉयफ्रेंड के आक्रामक व्यवहार पर बात करते हुए त्रिशला ने कहा, ''वह धीरे-धीरे मुझे मेरे दोस्तों से दूर करता गया और मुझे इसका एहसास भी नहीं होने दिया। अगर मैं कभी बाहर जाती थी तो घर लौटकर उसे मैसेज करती थी। इस पर वह अग्रेसिव मैसेज भेजता था कि ओह, आज घर कोई देर से पहुंचा। वह ऐसा दर्शाता था, जैसे मैंने कोई ऐसा काम कर दिया जो नहीं करना चाहिए था। अब प्लीज यह कहने की जरूरत नहीं है कि हो सकता है कि वह मजाक कर रहा हो। नहीं, मैं उसे और उसके पास्ट को अच्छे से जानती हूं।'' 

यह पूछने पर कि इन सब चीजों से कैसे उबरीं, त्रिशला ने कहा, ''मैंने कई वर्षों तक खुद पर काम किया और मैं सोचती रही कि मैं क्यों उस रिलेशनशिप में थी, जबकि मैं शुरू से सब अच्छे से जानती थी। मैं खुद के लिए नहीं खड़ी हो पा रही थी और इसीलिए वह मुझे इस तरह ट्रीट करता रहा। मैंने उसे स्वीकार किया। लानत है मुझ पर, लेकिन मैं बढ़ी, सीखा और अब मैं यहां हूं।''

टॅग्स :संजय दत्तबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?