लाइव न्यूज़ :

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के ऐलान के बाद सना खान ने शेयर किया पहला पोस्ट, मेकअप को लेकर हुईं ट्रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 14, 2020 10:36 IST

सना खान ने अपने इंस्टाग्राम से सभी पुरानी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। हाल ही में सना ने एक पोस्ट साझा किया जिस पर यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसना खान (SANA KHAN) ने फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है सना को फैंस ने बिग बॉस के अलावा कई फिल्मों में भी देखा है

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सना खान (SANA KHAN) ने फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। सना को फैंस ने बिग बॉस के अलावा कई फिल्मों में भी देखा है। लेकिन हाल ही में सना ने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया। पूर्व एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक मेसेज में अपने मजहब को आधार बनाकर बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया । 

इस ऐलान के साथ ही सना खान ने अपने इंस्टाग्राम से सभी पुरानी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। हाल ही में सना ने एक पोस्ट साझा किया जिस पर यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया।  

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मंगलवार को सना खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सना ने इस्लाम को लेकर बातचीत की। वीडियो में सना हल्के मेकअप के साथ प्रिंटेड दुपट्टे में नजर आईं। लेकिन सना का ये लुक एक यूजर को रास नहीं आया। लोगों ने सना के मेकर को लेकर जमकर ट्रोल किया है।

फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद जहां कई लोगों सना खान की तारीफ की तो वहीं कई लोगों ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। वीडियो कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्या कुरान में मेकअप की अनुमति दी गई है। यूजर के इस कमेंट सना ने तो कोई जवाब नहीं दिया है।

सना का पोस्ट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए मेसेज में सना ने लिखा है, भाईयों और बहनों...आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आप से बात कर रही हूं। मैं सालों से फिल्म इंडस्ट्री की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई है, जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।

क्या इंसान को यह नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है? इन दो सवालों का जवाब मैं मुद्दत से तलाश रही हूं। खास तौर पर दूसरे सवाल का कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा। इस सवाल का जवाब जब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हैं और वो इसी सूरत में बेहतर होगी, जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुक्म के मुताबिक जिंदगी गुजारे और दौलत-शोहरत को अपना मकसद ना बनाए। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच