लाइव न्यूज़ :

सना खान ने शेयर की अपने पति के साथ तस्वीर, कैप्शन में कही यह बात

By वैशाली कुमारी | Updated: December 5, 2021 17:29 IST

सना खान ने पति के साथ खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए बेहद खास बात लिखी है। सना खान ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वह बुर्का पहने हुए अपने पति अनस के प्यार में खोई हुई दिखाई पड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे सना खान और गुजरात के बिजनेस मैन अनस की शादी को 1 साल पूरा हो चुका है शादी की पहली सालगिरह पर सना ने अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए मुबारकबाद दिया था

अदाकारी की दुनिया को अलविदा कह चुके पूर्व अभिनेत्री सना खान  शादी के बाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर अपने पति अनस के साथ फोटो शेयर करती हैं। इसी सिलसिले में सना खान ने पति के साथ खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए बेहद खास बात लिखी है। सना खान ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वह बुर्का पहने हुए अपने पति अनस के प्यार में खोई हुई दिखाई पड़ रही है। इस दौरान सेना के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान दिखाई दे रही है। 

सना खान में तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि "सबसे दयालु इंसान जिसे मैं कभी मिली अल्लाह की मदद से आपने मेरे जीवन में जो बदलाव जोड़े हैं उसके लिए मैं आपको पूरी तरह से धन्यवाद नहीं दे सकती आपने मुझे वह बनाया जो मैं आज भी हूं और मुझे अभी भी खुद पर विश्वास नहीं हो रहा है अल्लाह जिसे चाहे और जैसे चाहे हिदायत दे.. जब कथित चिंतकों ने मेरे लिए आप का ब्रेनवाश करने की कोशिश की तो दिल से मेरा सम्मान करने और मुझ में अच्छाई की सराहना करने के लिए धन्यवाद.. मैं तुम्हारे बिना खो गई होती जैसे मैं तुम्हें पाने से पहले थी.. आप सिर्फ मेरे शिक्षक नहीं बल्कि मेरे आदर्श हैं.. मैं आपको बहुत प्यार और सम्मान के साथ देखती हूं.. काश अल्लाह मुझे वैसा बनाता जैसा आप मुझ पर भरोसा करते हो.. तुम्हारा होना आसान नहीं है इस दुनिया में मेरी असली कामयाबी उस दिन होगी जब मुझे तुम्हारा अखलाक मिलेगा.. PS: आप उन लोगों के प्रति कितने बेनाम रहे हैं जो हमें तोड़ना चाहते हैं। हमें अलग देखना चाहते हैं या फर्जी खबरें फैलाना चाहते हैं। मैं किसी भी स्थिति में आपकी ताकत के रूप में हमेशा साथ रहूंगी। हमारे अल्लाह हमारे साथ हैं¡ अल्लाह के होते हुए कोई शैतानी वार हम पर काम नहीं करेगा। अल्लाह हमें इस दुनिया में एक करें और जन्नत में फिर से एक करें। "

आपको बता दें कि सना खान और गुजरात के बिजनेस मैन अनस की शादी को 1 साल पूरा हो चुका है। शादी की पहली सालगिरह पर सना ने अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए मुबारकबाद दिया था। सना खान ने शादी से पहले अपने एक्टिंग करियर को छोड़कर धार्मिक राह पर चलने का फैसला लिया था। सोशल मीडिया पर सना खान की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

 

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच