लाइव न्यूज़ :

नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद टूट गई थी सामंथा, शादी में आई दरार पर एक्ट्रेस ने खोला राज

By अंजली चौहान | Updated: November 9, 2023 10:45 IST

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य 2021 में अलग हो गए। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Open in App

मुंबई: साउथ की सुपर टैलेंटेड अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी कमाल की एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस ने  द फैमिली मैन और आगामी सिटाडेल जैसी फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बना ली है।

सामंथा अपनी एक्टिंग की वजह से खबरों की सुर्खियों में बनी ही रहती हैं लेकिन हाल में उनके तलाक की खबरों ने मीडिया में खूब जोर पकड़ा। हाल ही में सामंथा ने अपनी असफल शादी को लेकर एक साक्षात्कार में खुलकर बात की।

उन्होंने कहा कि उनका काम प्रभावित होने लगा और जितना उन्होंने झेला है उससे कहीं कम में कई लोगों की मौत हो गई होगी। साल 2021 में सामंथा और नागा चैतन्य अलग हो गए थे और इनका तलाक तेलुगु सिनेमा जगत में सबसे चर्चित खबरों में रहा।

इस साल की शुरुआत में नागा चैतन्य ने पुष्टि की थी कि उनका तलाक पिछले साल हुआ था। हालाँकि सामंथा और चैतन्य ने अलगाव के पीछे के कारण के बारे में चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब सामंथा ने असफल शादी, ऑटो-इम्यून स्थिति जिसे मायोसिटिस कहा जाता है और फ्लॉप फिल्में एक ट्रिपल झटके की तरह महसूस हुईं।

हार्पर बाजार इंडिया के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं एक असफल शादी के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी, और मेरा स्वास्थ्य और काम प्रभावित हो रहा था तो यह एक बड़े झटके की तरह था। आप जानते हैं पिछले दो वर्षों में मैंने जो कुछ सहा, उससे भी कम में लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है।

खुद को संभालने के लिए सामंथा ने किया ये काम 

सामंथा ने इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया कि उस दौरान, मैंने उन अभिनेताओं के बारे में पढ़ा जो स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरे और वापसी की या ट्रोलिंग या चिंता का सामना किया और उनकी कहानियाँ पढ़ने से मुझे मदद मिली। इससे मुझे यह जानने की ताकत मिली कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो मैं भी कर सकती हूं।

उन्होंने कहा कि यह दर्द है, कठिनाइयाँ हैं, मुझे इसकी परवाह नहीं है कि मेरी निजताएं इतनी सार्वजनिक हो गई हैं मैं वास्तव में उनसे काफी सशक्त हूं। मैं जानती हूं कि मेरे पास जो कुछ भी है मैं उससे लड़ने जा रही हूं और मुझे उम्मीद है कि जो लोग इसी तरह की स्थिति में हैं उनके पास भी लड़ते रहने की ताकत होगी। 

बता दें कि इस समय सामंथा ने फिल्मों में काम करने से ब्रेक लिया हुआ है क्योंकि वह एक दुलर्भ बीमारी से जूझ रही हैं। वह अपना इलाज कराने के साथ-साथ देश-विदेश की यात्रा कर रही हैं। 

टॅग्स :सामंथा अक्किनेनीसाउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम