लाइव न्यूज़ :

नागा चैतन्य से अलग होने के बाद स्टाइलिस्ट से जुड़ा समांथा का नाम, मिलीं हत्या की धमकियां

By अनिल शर्मा | Updated: October 12, 2021 10:36 IST

प्रीतम जुकलकर न केवल सामंथा की स्टाइलिस्ट हैं, बल्कि उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। यही वजह है कि हाई-प्रोफाइल जोड़े के अलग होने की घोषणा के बाद, जुकलकर और सामंथा का नाम एक साथ जोड़ा जाने लगा और यह भी कहा गया कि प्रीतम की वजह से ही नागा और सामंथा के रिश्ता टूटा है।

Open in App
ठळक मुद्दे नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा की उनके स्टाइलिस्ट, प्रीतम जुकालकर से जुड़ने की अफवाहे हैंअफवाहों को खारिज करते हुए सामंथा ने एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया था

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। नागा चैतन्य से नाता तोड़ने के बाद उनका नाम अब उनके स्टाइलिस्ट, प्रीतम जुकालकर से जुड़ने की अफवाहे हैं। इस बात को लेकर नागा के समर्थकों से प्रीमत को मारने की धमकियां मिल रही हैं। गौरतलब है कि सामंथा और नागा ने अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर गोपनीयता की मांग की थी। हालांकि समर्थकों ने अब प्रीतम को धमकियां देनी शुरू कर दी है।

बता दें कि प्रीतम जुकलकर न केवल सामंथा की स्टाइलिस्ट हैं, बल्कि उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। यही वजह है कि हाई-प्रोफाइल जोड़े के अलग होने की घोषणा के बाद, जुकलकर और सामंथा का नाम एक साथ जोड़ा जाने लगा और यह भी कहा गया कि प्रीतम की वजह से ही नागा और सामंथा के रिश्ते में टूट हुआ।

सामंथा के नजदीक जाने को लेकर नागा के समर्थकों द्वारा जुकलकर को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा तब से हो रहा है जब से नागा और सामंथा अलग हुए हैं।  कुछ यूट्यूबर्स जुकलकर को सामंथा के साथ निंदक संबंध साझा करने को लेकर दोषी ठहराया है। 

प्रीतम जुकलकर ने उस वक्त भी सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर एक नोट साझा किया था। इस बीच उनको पुराने पोस्ट्स को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वहीं सामंथा के प्रशंसकों ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि जुकालकर हमेशा अभिनेत्री को 'जीजी' (बहन) के रूप में संबोधित करते हैं, लेकिन कई सोशल मीडिया हैंडल स्टाइलिस्ट को निशाना बनाते हुए नफरत भरे संदेश पोस्ट कर रहे हैं।

अफवाहों को खारिज करते हुए सामंथा ने एक भावनात्मक पोस्ट भी साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा- "वे कहते हैं कि मेरे अफेयर्स थे, कभी बच्चा नहीं चाहती थी, और मैं एक अवसरवादी हूं।  सामंथा ने आगे लिखा था- तलाक एक बेहद दर्दनाक प्रक्रिया है। मुझे अकेले रहने दें जिससे मुझे ठीक होने का समय मिल सके। मुझ पर यह हमला व्यक्तिगत रूप से अथक रहा है। लेकिन मैं आपसे यह वादा करती हूं, मैं इसे या किसी और चीज की अनुमति कभी नहीं दूंगी।

टॅग्स :सामंथा अक्किनेनीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच