लाइव न्यूज़ :

'सिटाडेल' के सेट पर घायल हुई संमाथा! एक्ट्रेस ने बुरी तरह जले हाथों की तस्वीर की साझा

By अंजली चौहान | Updated: February 28, 2023 14:34 IST

अक्सर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं, संमाथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस संमाथा प्रभु ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीर साझा की हैंएक्ट्रेस ने अपने चोटिल हाथों की फोटो साझा की संमाथा सिटाडेल वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं

मुंबई: साउथ स्टार संमाथा रुथ प्रभु नई वेब सीरीज सिटाडेल में जल्द नजर आने वाली हैं। फिल्म निर्माता जोड़ी रूसो ब्रदर्स की एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल के हिंदी संस्करण की शूटिंग में संमाथा इस समय व्यस्त हैं और काफी समय से सिनेमा से दूर वह जल्द ही अपने फैन्स के बीच आने वाली हैं। इस सीरीज में वह एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

अक्सर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं, संमाथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से संमाथा ने जो तस्वीर शेयर की हैं उसने फैन्स की चिंता को बढ़ा दिया है।

दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने हाथों की फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ बुरी तरह से जले हुए दिख रहे हैं। संमाथा के दोनों हाथों में चोट के कई निशाना है। इन तस्वीर को देख फैन्स अटकले लगा रहे हैं कि वेब सीरीज सिटाडेल के शूट के दौरान एक्ट्रेस को ये चोटे आई हैं। 

मंगलवार को एक्ट्रेस ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "पर्क ऑफ एक्शन" 

क्या है सिटाडेल की कहानी?

सिटाडेल एक्शन से भरपूर साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज है। इसके हिंदी संस्करण में संमाथा, वरुण धवन और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में हैं। जानकारी के अनुसार, सीरीज के पहले सीजन में 6 एपिसोड्स जारी किए जाएंगे, जिनमें से दो अप्रैल में रिलीज किए जा रहे हैं। 

'शाकुंतलम' में भी नजर आएंगी संमाथा 

सिटाडेल में काम करने के साथ एक्ट्रेस इस समय कई अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। फिल्म शाकुंतलम को लेकर एक्ट्रेस काफी चर्चा में हैं। उनके फैन्स उन्हें देखने के लिए बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये फिल्म 14 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में कबीर बेदी, सचिन खेडेकर, प्रकाश राज, गौतमी, अनन्या नगल्ला, अदिति बालन आदि दिखाई देंगे। 

टॅग्स :सामंथा अक्किनेनीसाउथ सिनेमावेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?