लाइव न्यूज़ :

ससुर नागार्जुन के स्टूडियो पहुंची सामंथा, फिल्म से जुड़े इस काम को लेकर किया था रुख

By वैशाली कुमारी | Updated: November 29, 2021 22:03 IST

सामंथा के तलाक के बाद पहली बार उन्हें 26 नवंबर 2021 को अन्नपूर्णा स्टूडियो में सपॉट किया गया था। यह स्टूडियो उनके पूर्व ससुर और साउथ इंडियन सिनेमा के मेगास्टार नागार्जुन का है।

Open in App
ठळक मुद्दे 2 अक्टूबर को सामंथा और नागा  ने ज्वाइंट स्टेटमेंट में अलग होने का ऐलान किया था समांथा इन दिनों गुनशेखर के निर्देशन में बनी फिल्म शाकुंतलम् में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं

दक्षिण भारत की सुपरस्टार सामंथा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। सामंथा के तलाक के बाद पहली बार उन्हें 26 नवंबर 2021 को अन्नपूर्णा स्टूडियो में सपॉट किया गया था। यह स्टूडियो उनके पूर्व ससुर और साउथ इंडियन सिनेमा के मेगास्टार नागार्जुन का है। खबरों के मुताबिक सामंथा फिल्म की डबिंग के लिए स्टूडियो पहुंची थी। 

अभिनेत्री समांथा इन दिनों गुनशेखर के निर्देशन में बनी फिल्म शाकुंतलम् में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं इसीलिए फिल्म की डबिंग के लिए उन्हें स्टूडियो का दौरा करना पड़ा। सामंथा पीरियड फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। वह कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और वह अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हैं। 

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को सामंथा और नागा  ने ज्वाइंट स्टेटमेंट में अलग होने का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने अपने तलाक के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी दोस्ती हमेशा साथ रहेगी। उन्होंने प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए अपील भी की थी। समांथा और नागा ने अपने जॉइंट स्टेटस में कहा था कि हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और सामंथा ने बतौर पति पत्नी अलग होने का फैसला किया है। हम अपनी एक दशक की दोस्ती होने के लिए भाग्यशाली हैं। जो हमारे रिश्ते का मूल आधार हैं कि हमेशा हमारे बीच का स्पेशल बोर्ड बनाए रखेगी। हम अपने फैंस, जनता को और मीडिया से हमारे समय में हमें सपोर्ट और आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी प्रदान करने की रिक्वेस्ट करते हैं। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा कर रहा हूं।

टॅग्स :सामंथा अक्किनेनीनागार्जुनहिन्दी सिनेमा समाचारसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम