लाइव न्यूज़ :

जिंदगी में रोशनी के अभियान पर सलोनी, उठाया सराहनीय कदम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 8, 2019 08:29 IST

उद्यमी और समर्पित समाजसेवी सलोनी भल्ला ने शनिवार को कर्जत के पास एक आदिवासी गांव भिलावले के लोगों को चश्मों के निशुल्क वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया

Open in App

उद्यमी और समर्पित समाजसेवी सलोनी भल्ला ने शनिवार को कर्जत के पास एक आदिवासी गांव भिलावले के लोगों को चश्मों के निशुल्क वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया. सलोनी और उनकी 'सी चेंज' परियोजना की टीम ने ऐसे 100 परिवारों के घरों का दौरा किया, जिन परिवारों में आंखों की नियमित जांच की आर्थिक या अन्य कारणों से उपेक्षा की जाती है.

100 घरों में चश्मों के वितरण से पहले सलोनी के साथ आए स्वयंसेवकों ने गांव वालों को 'लोकमत' के अंक वितरित किए और फिर उनकी जरूरत के मुताबिक पढ़ने के लिए चश्मों का वितरण किया. निरक्षर वृद्ध महिलाओं को सुई में धागे डालने का काम देते हुए जरूरत के मुताबिक चश्मे दिए गए. मुंबई से केवल डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित सि इलाके में आंखों का एक भी डॉक्टर नहीं है.

लोगों को आंखों के इलाज के लिए मुंबई के उपनगरों तक जाना पड़ता है. सलोनी ने बताया कि वह चाहती हैं कि आदिवासी गांव के लोग भी उम्र बढ़ने के बाद भी पढ़ने, सिलाई जैसे कामों के साथ सक्रिय बने रहें. मैनेजमेंट कंसल्टेंट डेलॉइट से जुड़ी सलोनी दृष्टिबाधित लोगों के लिए वक्त-वक्त पर कार्यशालाएं आयोजित करती रहती हैं.

सलोनी 'सी चेंज प्रोजेक्ट' की संस्थापक हैं. यह परियोजना नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड से संबद्ध है. परियोजना के तहत दृष्टिबाधित, दृष्टिहीन उम्मीदवारों को शीर्ष कंपनियों में नौकरियों के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाता है.

टॅग्स :सनी लियोन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकर्नाटक के एक स्कूल पहुंचीं सनी लियोन, शूटिंग के बीच बच्चों संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीसनी लियोन करने वाली थीं इंजीनियरिंग कॉलेज में डांस, केरल यूनिवर्सिटी ने वीसी ने इजाजत देने से किया इनकार: रिपोर्ट

ज़रा हटकेUP Police Constable Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी का एडमिट कार्ड हुआ वायरल, फोटो-पता दर्ज; जानें क्या है माजरा

टीवी तड़काSunny Leone: बिग बॉस में वीकेंड पर आ रही हैं सनी लियोन, लगाएंगी सलमान खान के साथ ग्लैमर का तड़का

ज़रा हटकेVaranasi: सनी लियोन हुई गंगा आरती में शामिल, भीड़ रोकने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?