लाइव न्यूज़ :

रेस 3 की नहीं होगी मार्केटिंग, गरीबों पर खर्च किया जाएगा प्रमोशन का पैसा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 11, 2018 15:06 IST

ईद के मौके पर रेस 3 रिलीज होने को  तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है फैंस को इसके पर्दे पर आने का इंतजार है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी सभी सितारे जमकर व्यस्त चल रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 11 जून: ईद के मौके पर रेस 3 रिलीज होने को  तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है फैंस को इसके पर्दे पर आने का इंतजार है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी सभी सितारे जमकर व्यस्त चल रहे हैं। सलमान खान ने हाल ही में एक इंटव्यू के दौरान कहा है कि इस फिल्म में काफी कुछ स्पेशल है जो कि पहले की दोनो फिल्मों इसको अलग बनाता है। वो है इस फिल्म का जबरदस्त एक्शन, डायलॉग और रोमांस का रूप है।

फिल्म का प्रमोशन

ऐसे में अब फिल्म का प्रमोशन भी बेहद खास है। सभी को लग रहा है बड़े बजट में बनीं इस फिल्म के प्रमोशन में भी जमकर खर्चा होगा। लेकिन इसको लेकर एक बात सामने आई है। रेस 3 का बजट खर्चे से 2 करोड़ रुपए कर दिया गया है और इसका कारण है फिल्म की रेस 3 की प्रमोशन उस तरीके से ना करना जिससे पैसे खर्च होते है। खबर के मुताबिक फिल्म का ज्यादा प्रमोशन ना करने से जो पैसे बचेंगे वो गरीबों के लिए खर्च किए जाएंगे नहीं तो फिर किसी ट्रस्ट को दिए जाएंगे। 

सलमान ने किया खुलासा

फिल्म के प्रमोशन पर कम पैसे खर्च करने की ये बात खुद सलमान खान ने कही है। सलमान खान ने कहा है कि फिल्म का प्रमोशन 2 करोड़ रुपए का इस बार नहीं होगा बल्कि ये पैसा किसी की मदद करने में लगाया जाएगा। सलमान खान इस बार फिल्म के मार्केटिंग का पूरा पैसा चैरेटिबल ट्रस्ट में देने की बात को साफ कर दिया है। 

ईद के मौके पर सलमान का दिखेगा कमाल

रेस3 ईद जैसे  मौके पर रिलीज हो रही है। जैसा कि भी को पता है बीते कई सालों से सलमान खान ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं  और वह फिल्म फैंस के दिलों में घर भी करर जाती है। लेकिन अगर लास्ट ईद पर रिलीज हुई ट्यूबलाइट की, की जाए तो फिल्म पर्दे पर असफल रही थी। ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता है कि पूरी तरह से ईद का लाभ सलमान को मिलेगा। 

बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम हैं।  सलमान खान फिल्म्स और रमेश तोरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है।

टॅग्स :रेस 3रेससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार