लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के नए गाने 'येनतम्मा' गाने पर पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने उठाए सवाल, कहा- ये बेहद अपमानजनक

By विनीत कुमार | Updated: April 9, 2023 10:13 IST

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने 'येनतम्मा' पर विवाद शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने ट्वीट कर इसे दक्षिण भारत की संस्कृति के लिए अपमानजनक बताया है।

Open in App

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के निर्माताओं ने हाल ही में नया गाना 'येनतम्मा' रिलीज किया है। इसमें दक्षिण फिल्मों के स्टार वेंकटेश दग्गुबाती और राम चरण भी नजर आते हैं। हालांकि, गाने के बोल हैं, 'नाचेंगे अपनी उठा करके लुंगी' पर विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग गाने का विरोध कर कर रहे हैं। गाने के दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई गई है।

लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने 'येनतम्मा' गाने पर उठाए सवाल

पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर 'किसी का भाई किसी की जान' के निर्माताओं पर हाल ही में रिलीज हुए गाने में दक्षिण 'भारतीय संस्कृति को नीचा करके दिखाने' का आरोप लगाया। पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट किया, 'यह बेहद हास्यास्पद और हमारी दक्षिण भारतीय संस्कृति का अपमान करने वाला है। यह लुंगी नहीं, धोती है। एक परंपरागत पोशाक जिसे घृणित तरीके से दिखाया जा रहा है।'

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए, पूर्व क्रिकेटर एक और ट्वीट में कहा, 'आजकल लोग पैसे के लिए कुछ भी करते हैं। क्या वे शोध नहीं करते कि लुंगी और धोती क्या है। भले ही यह एक सेट है, लेकिन इसे मंदिर के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा। फिल्म से जुड़े लोगों को यह पता रहना चाहिए कि मंदिर परिसर के अंदर कोई जूता नहीं पहना जाता है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से इस पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करने की अपील कर रहा हूं।'

पूर्व क्रिकेटर के साथ कुछ अन्य ट्विटर यूजर्स ने भी उनके साथ सहमति व्यक्त की। एय यूजर ने लिखा, 'यहां तक ​​कि विवादों से दूर रहने वाले लोग भी बॉलीवुड की आलोचना कर रहे हैं। क्या बॉलीवुड कभी सीखेगा?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अच्छा कहा सर, यह घृणित है और यह हमारी संस्कृति का पूरी तरह से अपमान और अपमान कर रहा है!'

एक कमेंट में कहा गया है, 'यह केवल लुंगी या दक्षिण भारतीय संस्कृति के बारे में नहीं है, बॉलीवुड ने हमेशा किसी भी भारतीय संस्कृति को खराब तरीके से या बहुत कच्चे रूप में दिखाया है।'

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!