लाइव न्यूज़ :

‘टाइगर 3’ में सलमान खान का फर्स्ट लुक हुआ वायरल , लंबी दाढ़ी और बालों में नजर आए अभिनेता

By वैशाली कुमारी | Updated: August 23, 2021 09:38 IST

सलमान खान के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान का 'टाइगर 3' में फर्स्ट लुक शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सलमान भाई का लंबी दाढ़ी और बालों में लुक।

Open in App
ठळक मुद्दे 'टाइगर 3' के पहले शेड्यूल की शूटिंग  रूस के अलावा तुर्की और ऑस्ट्रिया सहित कुल 5 देशों में की जाएगी'टाइगर 3' में इमरान हाशमी विलन के किरदार में नजर आने वाले हैं

बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान की टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3'  की शूटिंग शुरू हो गई है।  सलमान खान और कटरीना कैफ फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग रूस में शुरू कर चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर शूट के पहले दिन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें सलमान खान एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

बतादें कि सलमान खान के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान का 'टाइगर 3' में फर्स्ट लुक शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सलमान भाई का लंबी दाढ़ी और बालों में लुक। टाइगर 3 के कार चेज सीक्वेंस की रूस में शूटिंग हुई।' इन तस्वीरों में सलमान खान भूरे लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक तस्वीर में सलमान खान अपने फैन्स के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

 'टाइगर 3' के पहले शेड्यूल की शूटिंग  रूस के अलावा तुर्की और ऑस्ट्रिया सहित कुल 5 देशों में की जाएगी। वहीं 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी विलन के किरदार में नजर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी।

11 साल यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना निर्देशन करियर शुरू करने वाले मनीष शर्मा पर निर्माता आदित्य चोपड़ा ने अपने बैनर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म का दांव लगाया है। मनीष शर्मा बतौर निर्देशक अपनी पांचवी फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए फिल्म के सितारों सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इन दिनों रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग में हैं। 

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफइमरान हाशमीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!