लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर सलमान खान दिखेंगे एक्शन अवतार में, करण जौहर की फिल्म में सेना के अधिकारी की भूमिका निभाएंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 25, 2023 18:04 IST

सलमान करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म का हिस्सा होंगे जिसके निर्देशक विष्णु वर्धन हैं। सलमान की अगली फिल्म का नाम 'द बुल' है। इसका खुलासा खुद सलमान खान ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान की अगली फिल्म का नाम 'द बुल' है इसका खुलासा खुद सलमान खान ने किया हैइसके बाद दबंग और किक की अगली कड़ी भी आएगी

मुंबई: टाइगर-3 की सफलता के बाद सलमान खान अब एक और एक्शन फिल्म में दिखेंगे। सलमान खान की ये फिल्म करण जौहर के बैनर तले बनेगी। लंबे समय से दोनों ने एक साथ कोई काम नहीं किया है लेकिन सलमान और करण 25 साल बाद एक फिल्म के लिए फिर साथ आएंगे। सलमान करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म का हिस्सा होंगे जिसके निर्देशक विष्णु वर्धन हैं। सलमान की अगली फिल्म का नाम 'द बुल' है। इसका खुलासा खुद सलमान खान ने किया है। 

जूम से बात करते हुए, सलमान खान ने कहा कि मैं 'द बुल' नाम की फिल्म कर रहा हूं। इसके बाद दबंग और किक की अगली कड़ी भी आएगी। सलमान सूरज बड़जात्या की एक फिल्म में भी दिखेंगे। इससे पहले सलमान खान ने करण जौहर के साथ 1998 की फिल्म कुछ कुछ होता है में काम किया था। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  'द बुल' में सलमान एक अर्धसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे जो एक्शन से भरपूर मिशन पर निकलेंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म नवंबर 2023 में फ्लोर पर जाएगी और 7 से 8 महीने की अवधि में कई शेड्यूल में शूट की जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में कुछ ऐसे एक्शन सीन रखे जाएंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए होंगे। बता दें कि निर्देशक विष्णु वर्धन इससे पहले शेरशाह जैसी फिल्म को डाइरेक्ट कर चुके हैं। ये भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म  साल 1988 में मालदीव में हुए 'ऑपरेशन कैक्टस' पर आधारित होगी। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मालदीव की मदद के लिए सेना भेजी थी और भारतीय सेना ने इस मिशन में अदम््य साहस दिखाया था।

दूसरी तरफ  सलमान खान और कटरीना कैफ की टाइगर-3  बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, टाइगर 3 ने 12वें दिन 4.70 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद भारत में सलमान खान स्टारर का कलेक्शन 250 करोड़ पार करते हुए 254.46 करोड़ हो गया है। जबकि वर्ल्डवाइड टाइगर 3 की कमाई 394 करोड़ पार हो गई है।

टॅग्स :सलमान खानकरण जौहरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड फ्लैशबैक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?