लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने धमकी भरे पत्र के बाद बढ़ाई अपनी सुरक्षा, हथियार के लाइसेंस के आवेदन के बाद कार को किया अपग्रेड

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 30, 2022 12:37 IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आजकल अपनी सुरक्षा का खास ख्याल रख रहे हैं। इसी क्रम में एक्टर ने हथियार रखने के लिए लाइसेंस का आवेदन करने के बाद अपनी कार में बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगवा लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या करके 1998 के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है।बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं।उन्होंने अपनी कार में बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगवाए हैं।

मुंबई: इन दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान काफी गंभीर हैं। जबसे जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी है, तब से एक्टर ने हथियार रखने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, बल्कि अब उन्होंने अपनी कार में बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगवाए हैं। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या करके 1998 के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है।

इस बीच सामने आईं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने अपनी कार यात्रा के नियमित मोड को टोयोटा लैंड क्रूजर में अपग्रेड किया है, जिसमें उनके वर्तमान वाहन में बुलेटप्रूफ ग्लास और कवच हैं। जाहिर तौर पर टोयोटा लैंड क्रूजर का यह मॉडल बिल्कुल नया नहीं है, बल्कि पिछली जनरेशन का है और हाल ही में इसे सलमान खान के घर मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के ड्राइववे से बाहर आते हुए देखा गया था।

इससे पहले ये पता चला था कि प्रसिद्ध पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान 5 जून को सुबह की सैर के दौरान बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह के पास एक गुमनाम पत्र मिला था। पुलिस ने पुष्टि की है कि चिट में सलीम और उनके सुपरस्टार बेटे, सलमान खान दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई थी, "मूसेवाला जैसा कर दूंगा।" सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस ऐसे सभी मामलों को बहुत गंभीरता से ले रही है।

बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "पत्र सलीम खान के सुरक्षा कर्मचारियों को एक बेंच पर मिला। सलीम खान सुबह की दिनचर्या का पालन करते हैं जहां वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ सैर पर जाते हैं। एक जगह है जहां वह आमतौर पर ब्रेक लेते हैं। एक बेंच पर एक चिट मिली थी।" पुलिस ने एक अपराध दर्ज किया है और बांद्रा बैंडस्टैंड में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं। 

टॅग्स :सलमान खानसिद्धू मूसेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार