लाइव न्यूज़ :

'रेस 3' की शूटिंग रोक सलमान खान को भेजा गया घर, वजह है चौंकाने वाली

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 11, 2018 16:51 IST

'रेस 3' की शूटिंग रोक सलमान को घर भेजा गया है।

Open in App

सलमान खान को पिछले दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिसनोई द्वारा जान से मारने की धमकी के बाद लगातार सतर्क रहने की जरूरत पड़ रही है। आज रेस 3 की शूटिंग मुंबई की फिल्मसिटी में रोकनी पड़ी है। मुंबई मिरर में प्रकाशित एक खबर के अनुसार 'फिल्म सिटी में "रेस 3" के सेट पर पुलिस पहुंची थी। सलमान की इस फिल्म की शूटिंग रोकने की सबसे बड़ी वजह यह थी कि पुलिस को यह जानकारी मिली कि सलमान खान की शूटिंग स्थल पर सबकुछ ठीक नहीं है।

एक आर्मड मैन फिल्म सिटी पर अचानक पहुंच गया था। जिसकी  पुलिस को जानकारी मिलने के साथ ही न वह केवल शूटिंग स्थल पर पहुंचीं, बल्कि उन्होंने शूटिंग भी कैंसिल करने को कहा। जिसके बाद जितनी जल्दी हो सके सलमान को घर सुरक्षित छोड़ना होगा। इसके चलते सलमान 6 पुलिसवालों सहित एक अन्य गाड़ी में बैठे और सुरक्षित घर पहुंचाए गए।’

सलमान को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह

फिलहाल सलमान से कहा गया है कि वह फिलहाल सोशल मीडिया से दूर रहें और मीडिया या फैन से रूबरू न हों। साथ ही सलमान ना ही रोड पर अपनी साइकिलिंग सेशन के लिए बाहर आयें। सलमान को ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहने की भी सलाह दी गयी। सलमान को फिल्मसिटी से उनके घर दूसरी कार से भेजा गया।

गैंगिस्टर ने जान से मारने की दी थी धमकी

कुछ दिनों पहले जोधपुर के एक गैंगस्‍टर ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। राजस्थान के गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इस गैंगस्‍टर ने धमकी देते हुए कहा था कि वह सलमान खान को जोधपुर में ही मारेंगे।

टॅग्स :सलमान खानरेसबॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!