लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लगातार फ्लॉप होने के बावजूद सलमान खान ने नहीं छोड़ा था फिल्मों में काम करना, जानें वजह

By अमित कुमार | Updated: May 10, 2020 15:44 IST

सलमान खान जल्द काम शुरू करना चाहते हैं। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह सबसे लंबा दौर रहा जब उन्होंने कुछ नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्दे वालूश्चा डिसूजा ने सलमान खान से उनके फॉर्म हाउस पर ही कुछ बातचीत की है। इस इंटरव्यू में सलमान खान अपने करियर को लेकर कई बातों का जिक्र करते हैं।

देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के कारण सलमान खान इन दिनों अपने फार्महाउस में हैं। जैकलीन फर्नांडिस, वालूश्चा डिसूजा और यूलिया वंतूर के साथ सलमान अपने फॉर्म हाउस पर ही सारा समय बिता रहे हैं। वालूश्चा डिसूजा ने सलमान खान से उनके फॉर्म हाउस पर ही कुछ बातचीत की है। इस इंटरव्यू में सलमान खान अपने करियर को लेकर कई बातों का जिक्र करते हैं। 

सलमान खान ने कहा, ' परिवार के साथ समय बिताने की इच्छा मेरी हमेशा से रही है। लेकिन काम के सिलसिले में कुछ ऐसा रहा कि हमेशा ये मुमकिन नहीं हो पाया। हाल ही में मेरी मां सलमा और बहन अर्पिता खान अपने बच्चों के साथ वापस अपने घर मुंबई चली गईं। 15 साल की उम्र में ही मैंने काम करना शुरू कर दिया था। इस तरह का मौका हर किसी को नहीं मिलता है। 

उन्होंने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, 'मैं खुशनसीब हूं कि जब मेरी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तभी मैं काम करता रहा। मैं काफी समय से यूट्यूब चैनल के बारे में सोच रहा था जो मेरा हो। सलमान के पास कई गानें हैं जो फिल्मों में नहीं चले तो उन्हें वह अब अपने चैनल पर रिलीज करेंगे। सलमान खान ने इस दौरान बताया कि अगर लॉकडाउन और बढ़ता है तो वो यही कुछ करना चाहेंगे।

बता दें कि सलमान खान ने लॉकडाउन में ही तेरे बिना गाने का टीजर रिलीज कर दिया है। सलमान ने ये टीजर अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जिसमें जैकलीन फर्नाडिंस नजर आ रही है। कुछ सेकेंड के इस ट्रेलर में सलमान खान और जैकलीन की दमदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!