लाइव न्यूज़ :

पंजाब की 'कैटरीना कैफ' को सलमान खान ने पेश किया बड़ा ऑफर, जल्द बन सकती है 'कपिल शर्मा शो' का हिस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 15:35 IST

सलमान खान 'द कपिल शर्मा शो' के प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में बिग बॉस खत्म होने से पहले शहनाज गिल की लोकप्रियता को देखते हुए सलमान उन्हें अपने शो में चांस देना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडल आसिम रियाज को मात देते हुए ‘बिग बॉस 13’ का खिताब अपने नाम कर लिया। सलमान खान ने बिग बॉस 13 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक शहनाज गिल को 'द कपिल शर्मा शो' में काम करने का ऑफर दिया है।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी दरियादिली की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान ने बिग बॉस 13 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक शहनाज गिल को 'द कपिल शर्मा शो' में काम करने का ऑफर दिया है। सलमान खान 'द कपिल शर्मा शो' के प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में बिग बॉस खत्म होने से पहले शहनाज गिल की लोकप्रियता को देखते हुए सलमान उन्हें अपने शो में चांस देना चाहते हैं।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन शहनाज गिल ने जिस तरह से बिग बॉस से खुद की पॉपुलैरिटी बढ़ाई है, उसे देखते हुए उन्हें इस तरह का ऑफर मिलना कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। शो में आने के साथ ही खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ बताकर शहनाज गिल ने खूब सुर्खियां बटोरने का काम किया था। 

बता दें कि टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडल आसिम रियाज को मात देते हुए ‘बिग बॉस 13’ का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्ला के बाद दूसरे नंबर पर आसिम रियाज, तीसरे नंबर पर शहनाज गिल, चौथे नंबर पर रशमी देसाई और पांचवे नंबर पर आरती सिंह रही। पारस छाबड़ा फाइनल के दौरान 10 लाख रुपए लेकर घर से बाहर आ गए थे। 

शो के होस्ट सलमाल खान ने इस दौरान आसिम, शहनाज, रशमी और आरती के अबू धाबी में यास द्वीप के लिए टिकट जीतने की जानकारी भी दी। फाइनल में सिद्धार्थ-शहनाज, आसिम-हिमांशी खुराना और सिद्धार्थ-रशमी की प्रस्तुति ने सबका दिल जीता। इस दौरान शो के अंतिम चरण में पहुंचने वाले सभी प्रतियोगियों के परिवार वाले उनका उत्साह बढ़ाने के लिए वहां मौजूद थे। 

टॅग्स :सलमान खानबिग बॉस सीजन 13द कपिल शर्मा शोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!