Salman Khan Movie Sikandar Teaser Out: अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का टीजर शनिवार को जारी किया गया। सलमान अपनी इस फिल्म में मुख्य एक्शन हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ से प्रसिद्धि पाने वाले ए आर मुरुगादॉस ने किया है। एक्शन से भरपूर फिल्म के टीजर में सलमान खान को अपनी लोकप्रिय शैली के साथ विरोधियों का सामना करते हुए दिखाया गया है। सलमान ने फिल्म के टीजर के साथ अपने पोस्ट में कहा, ‘‘सुना है कि बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं। बस मेरे मुड़ने की देर है।’’ सलमान ने उम्मीद जताई कि दर्शकों को 'सिकंदर' का टीजर पसंद आएगा। सलमान (59) ने कहा, ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद.. बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद है कि आपको सिकंदर का टीजर पसंद आएगा....। ’’
Sikandar Teaser: 'सिकंदर' के टीजर में सलमान खान का दमदार एक्शन, भाईजान का लुक हुआ वायरल...
By संदीप दाहिमा | Updated: December 28, 2024 19:46 IST
Salman Khan Movie Sikandar Teaser Out: अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का टीजर शनिवार को जारी किया गया। सलमान अपनी इस फिल्म में मुख्य एक्शन हीरो की भूमिका निभा रहे हैं।
Open in AppSikandar Teaser: 'सिकंदर' के टीजर में सलमान खान का दमदार एक्शन, भाईजान का लुक हुआ वायरल...
ठळक मुद्देSikandar Teaser: 'सिकंदर' के टीजर में सलमान खान का दमदार एक्शन, भाईजान का लुक हुआ वायरल...