लाइव न्यूज़ :

दुबई में संजय दत्त के बेटे से सलमान खान ने की मुलाकात, भाईजान के साथ दिखा खास बॉन्ड, देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2024 14:54 IST

सलमान खान ने दुबई में संजय दत्त के बेटे संग मुलाकात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App

बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान हाल ही में दुबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। 14 अप्रैल को उनके मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान घर से  निकले और मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए थे। अब दुबई से सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह संजय दत्त के बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है वहीं, इस वीडियो में जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वह है संजय दत्त के बेटे शहरान।

कराटे कॉम्बैट इवेंट में लिए गए और प्रो फाइटर शाहजेब रिंद द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, सलमान को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है क्योंकि वह फोटो खिंचवाते हैं और वहां मौजूद लोगों के साथ बातचीत करते हैं। इस दौरान संजय दत्त के बेटे शहरान भी वहां है जो सलमान के साथ काफी सहज नजर आ रहे हैं। सलमान और शहरान एक दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल नजर आ रहे हैं दोनों का बॉन्ड साफ देखा जा सकता है। सलमान को अब्दू रोजिक और अन्य लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाने से पहले फाइटर के साथ शहरान की टांग खींचते देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में अभिनेता भी उनके साथ मौजूद थे। शाहजेब ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "@बीइंगसलमानखान, बचपन से आपको देख रहे बॉस के सामने लड़ना सम्मान की बात थी। लव यू भाईजान।"

गौरतलब है कि पाकिस्तानी वुशु फाइटर शाहजेब रिंध द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह कल शाम भारत के राणा सिंह के खिलाफ मैच जीतने के बाद वीडियो में सलमान खान के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद सलमान बेहद उत्साहित दिख रहे संजय दत्त के बेटे शहरान दत्त को शाहजेब से मिलवाते हैं। दोनों के बीच गर्मजोशी से मुलाकात होती है। 

सलमान खान के घर हुई फायरिंग 

हाल ही में सलमान खान के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में पर हमला हुआ था जब दो युवकों ने सलमान के घर पर करीब 4 गोलियां चलाईं।  अरबाज खान ने एक बयान में खुलासा किया कि इस घटना से पूरा खानदान हिल गया था। गोलीबारी करने वाले दोनों हमलावरों को गुजरात के भुज जिले में पकड़ लिया गया। लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी ली है। ऐसे में सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच दुबई रवाना किया गया था।

सलमान खान को आखिरी बार 2023 की फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने कैमियो किया था। उन्होंने एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित एक फिल्म में अभिनय करने के लिए हामी भर दी है, जिसकी शूटिंग अभी बाकी है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारवायरल वीडियोदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?