लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'भारत' में ऐसे दिखेंगे सलमान खान, डिजाइनर ने लुक किया रिवील

By विवेक कुमार | Updated: July 24, 2018 12:51 IST

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली भारत 2014 की कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का रीमेक है।

Open in App

मुंबई, 24 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली भारत 2014 की कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का रीमेक है। रेस 3 के बाद सलमान के फैन्स को इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस बीच सलमान खान का पहला लुक सामने आ गया है। जिसे उनके डिजाइनर एशले रिबेलो ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

तस्वीर में सलमान खान काले रंग का टी-शर्ट के साथ काले रंग का जैकेट पहना है।  जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। वैसे उनके इस लुक में कुछ खास नयापन नहीं है। पिछली फिल्म रेस-3 में भी उनका लुक ऐसा ही था। एशले के फोटो कैप्शन को देखकर लगता है कि सलमान का ये लुक सॉन्ग शूट के दौरान का है।

बता दें कि फिल्म भारत में सलमान की उम्र 25 से 65 साल तक की दिखाई जाएगी। हर एज के साथ उनका अलग-अलग लुक देखने को मिलेगा। 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली फिल्म भारत की कहानी 1947 से 2010 के दौर की है।

वहीं ये सलमान खान और अली अब्बास की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिये प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। प्रियंका के अलावा मूवी में दिशा पाटनी भी नजर आएंगी।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार