लाइव न्यूज़ :

Video: 'बिग बॉस' के सेट पर सलमान खान ने खोया आपा, गुस्से में शो बीच में ही छोड़कर गए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2019 16:37 IST

बिग बॉस के हर एक सीजन में प्रतियोगियों पर अक्सर सलमान खान का गुस्सा फूटता है। ऐसे में अब सलमान खान का एक बार फिर से बिग बॉस 13 में भी एक प्रतियोगी पर गुस्सा फूटा है।

Open in App

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा। शो में अक्सर प्रतियोगियों की सलमान के द्वारा क्लास लगाते देखा गया है। ऐसे में इस सीजन में भी सलमान ने अपना आपा खो दिया है।

सलमान खान का बिग बॉस के चौथे हफ्ते में गुस्सा फूटा है।  सलमान का गुस्सा किस प्रतियोगी पर निकला है ये आज के शो में पता लग जाएगा। वहीं, इसकी एक झलक कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। इस वीडियो में सलमान किसी फीमेट कंटेस्टें पर भड़कते नजर आ रहे हैं।

खास बात ये है कि सलमान प्रतियोगी पर ना केवल भड़कते नजर आ रहे हैं बल्कि गुस्से में स्टेज छोड़कर उतर भी जाते हैं। रविवार को आईफा अवॉर्डस 2019 टीवी पर पेश किया था।जिस कारण से बिग बॉस का वीकेंड का वॉर टेलीकास्ट नहीं किया गया था। इसलिए अब ये टेलीकास्ट आज यानि सोमवार को पेश किया जाएगा।

आज घर से एक या दो प्रतियोगी बेघर भी हो सकते हैं। इस वीकेंड के वार के वीडियो में सलमान किसी प्रतियोगी पर इस कद्र गुस्सा करते हैं कि स्टेज से उत जाते हैं।सलमान खान किसी फीमेल कंटेस्टें को बोल रहे हैं ‘आप इसे मज़ाक समझकर खेल रही हैं...? ये बहुत सीरियस है। इसके बाद सलमान ज़ोर से चिल्लाते हैं और ये कहते हुए बाहर निकाल जाते हैं कि ‘किसी और ये करने दीजिए’।

सलमान का स्टेज से उतरना मतलब कोई बड़ी बात होना है। ऐसे में अब सवाल ये भी उठता है कि सलमान का ये जबरदस्त गुस्सा किस प्रतियोगी पर फूटा होगा। खैर ये पता आज के एपिसोड में लग जाएगा।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार