लाइव न्यूज़ :

हिंदी, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होने को तैयार फिल्म 'मेजर' का टीजर, साथ नजर आएंगे सलमान खान और महेश बाबू

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 11, 2021 19:33 IST

26/11 हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म मेजर का टीजर बॉलीवुड, टॉलीवुड और मॉलीवुड के दिग्गज सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से लॉन्च करेंगे ।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म मेजर का टीजर 12 अप्रैल को होगा रिलीजफिल्म 'मेजर' संदीप उन्नीकृषणन पर अधारित , जो 26/11 आतंकी हमले में मारे गए थेफिल्म 2 जुलाई को सिनेमाघरों में देखी जाएगी

मुंबई : 26/11 हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म मेजर का टीजर  बॉलीवुड, टॉलीवुड और मॉलीवुड के दिग्गज सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से लॉन्च करेंगे । सलमान खान, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म का टीजर पहले से तय दिन के अनुसार  12 अप्रैल को  जारी करेंगे । 

शहीद  मेजर संदीप को श्रद्धांजलि देंगे देशवासी

इस फिल्म को 2 जुलाई 2021 को रिलीज किया जाएगा ।  यह फिल्म मेजर संदीप के जीवन पर आधारित है , जिन्होंने 26/11 के आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई थी । फिल्म में संदीप उन्नीकृष्णन की निजी जिंदगी से लेकर मेजर बनने और देश के लिए दिए बलिदान को इस फिल्म में दिखाया जाएगा । हालांकि मुंबई में 26 मार्च को ही मेजर फिल्म का टीजर लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना मामलों को देखते हुए इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया था । 

साउथ स्टार अदिवि निभा रहे है मेजर का किरदार

फिल्म में मेजर संदीप उन्नीकृषणन का किरदार साउथ स्टार अदिवि सेष निभा रहे हैं । हाल ही में अदिवि का  शानदार मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था । फिल्म मेजर से अदिवि सेष   हिंदी सिनेमा में डेब्यू करेंगे ।  फिल्म में साई मांजरेकर, शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, रेवती और मुरली शर्मा भी नजर आएंगे ।  फिल्म का निर्देशन सशी किरण टिक्का ने किया है । वहीं मेजर फिल्म का प्रोडक्शन सोनी पिक्चर फिल्म्स इंडिया, महेश बाबू के जी. एम .बी. एंटरटेनमेंट एंड ए प्सल एस मूवीज के साथ मिलकर किया गया है ।  

टॅग्स :सलमान खानमहेश बाबूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!