लाइव न्यूज़ :

कोरोना कहर के बीच लोगों की हिम्मत बढ़ाने के लिए बॉबी देओल ने लिखी खूबसूरत कविता, सलमान खान को भी आई पसंद

By अमित कुमार | Updated: May 7, 2020 19:12 IST

कोरोना वायरस के कहर के बीच बॉबी देओल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों की हिम्मत को बढ़ाने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉबी की इस कविता को सुनकर इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकलने की एक नई उम्मीद मिलती है।देश में लागू लॉकडाउन के दौरान बॉबी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश मौजूदा समय में एक साथ कई परेशानियों से गुजर रहा है। ऐसे में लोगों की हिम्मत को बढ़ाने के लिए बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने एक कविता के माध्यम से लोगों का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'चंद रोज की बात है यारों।'

सलमान खान ने भी बॉबी देओल की कविता को ट्वीट किया है। इसके साथ ही फैंस भी वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस कविता के जरिए बॉबी कहते हैं, 'चंद रोज की बात है यारों....अंधेरे का दुश्मन हारेगा...सब आवाजें एक करेंगे, आओ हिम्मत को जोड़ें, दिल में उग आई हैं जितनी सब दीवारें तोड़ें।' हाथों में हाथ नहीं तो क्या साथ होना जरूरी है। यहां वह ऐसे लोगों पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला भी करते हैं जो रंगों के आधार पर भेदभाव कर रहे हैं।'

बॉबी की इस कविता को सुनकर इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकलने की एक नई उम्मीद मिलती है। बॉबी ने बेहद ही खूबसूरतू के साथ इस कविता को परोसा है। देश में लागू लॉकडाउन के दौरान बॉबी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो नए-नए वीडियो के जरिए फैंस को इस महामारी से बचने के उपाय बताकर उन्हें जागरूक करते रहते हैं।

सलमान खान से मिली बॉबी देओल को फिटनेस मंत्र

बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए सलमान खान ने ही मोटिवेट किया था। बॉबी अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। सलमान अपनी फिट बॉडी की वजह से फेमस हैं। उम्र की इस दहलीज़ पर भी वह खुद को फिट रखते हैं। ऐसे में सलमान ने उन्हें काफी प्रभावित किया। 

टॅग्स :बॉबी देओलसलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!