लाइव न्यूज़ :

Video: पत्थर फेंकने वालों पर सलमान खान का फूटा गुस्सा,कहा- ऐसा न करें कि सेना ही बुलानी पड़े

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2020 07:13 IST

सलमान खान ने कहा है कि अब रियल बिग बॉस शुरू हो गया हैजब शुरुआत में कोरोना हमारे देश में आया था तो नॉर्मल फ्लू की तरह लगा था लेकिन लॉकडाउन के बाद स्थिति गंभीर हो गई

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सलमान खान जीन जान से लोगों को समझा रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है।

देश इन दिनों कोरोना वायरस की जंग लड़ रहा है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब लॉकडाउन की अवधि भी 3 मई तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए सेलेब्स लगातार फैंस से अपील कर रहे हैं। अभिनेता सलमान खान जीन जान से लोगों को समझा रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है।

सलमान बीते कुछ दिनों से लगातार वीडियो आदि शेयर कर रहे हैं। वीडियो के माध्यम से वह लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से वीडियो शेयर करके सलमान ने लोगों से घर में रहने और सावधानी बरतने की अपील की।

सलमान खान ने कहा है कि अब रियल बिग बॉस शुरू हो गया हैजब शुरुआत में कोरोना हमारे देश में आया था तो नॉर्मल फ्लू की तरह लगा था लेकिन लॉकडाउन के बाद स्थिति गंभीर हो गई। एक्टर ने बताया है कि उन्होंने एक नियम बनया है कि फार्म हाउस पर ना तो कोई आएगा ना ही जाएगा। 

एक्टर ने बताया जो सावधानी नहीं रखेगा उसको कोरोना हो जाएगा। वही व्यक्ति अपने परिवार में भी कोरोना फैलाएगा, परिवार मोहल्ले में और मोहल्ला पूरे देश को संक्रमित कर देगा। उन्होंने कहा कि अगर नमाज पढ़नी है तो घर पर पढ़ो, पूजा करनी है तो घर पर करो। बचपन में यही पढ़ा था भगवान हम सबके अंदर है। अगर परिवार के साथ अल्लाह और भगवान के घर के जाना तो निकलो घर से बाहर।

सलमान कहते नजर आए हैं कि अगर सही से लॉकडाउन का पालन किया होता तो सब ठीक हो गया होता,  पुलिस किसी को मार नहीं रही होती, पुलिस, बैंककर्मी, डॉक्टर्स 18-18 घंटे हमारे लिए काम करे रहे हैं।  जब स्वास्थ्य कर्मी चेकअप के लिए आ रहे तो आप उनपर पत्थर बरसा रहे हैं। 

आइसोलेशन से भाग रहे हैं। ऐसे चंद जोकरों के कारण से ये बीमारी फैली जा रही है। हर बात के दो पहलू होते हैं। इस बात के भी हैं एक ये कि हम सब रहे, दूसरे ये कि कोई न रहे। सलमान ने आगे कहा कि कि ऐसा नौबत न आ जाए कि आपको समझाने के लिए सेना बुलानी पड़े। 

टॅग्स :कोरोना वायरससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस