लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को मारने के लिए 25 लाख का इनाम, बिश्नोई गैंग ने नाबालिग शूटरों को किया था हायर; पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: July 2, 2024 11:33 IST

Salman Khan House Firing: इस साल अप्रैल में, दो बाइक सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट आवास पर कई राउंड फायरिंग की

Open in App

Salman Khan House Firing: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने जबसे केस अपने हाथ में लिया है इसमें नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गोलीबारी मामले में नई चार्जशीट में कुछ चौंकाने वाले विवरण सामने आए हैं। इसमें कहा गया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने अभिनेता को मारने के लिए 25 लाख रुपये का इनाम रखा था और उसने 'सिद्धू मूसेवाला स्टाइल' में उनकी हत्या करने की योजना बनाई थी। सलमान खान को जान से मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी हालांकि, वह ऐसा करने में असफल रहे। 

दरअसल, इसी साल अप्रैल में दो बाइक सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर पर कई राउंड फायरिंग की थी और बाद में पता चला कि यह बिश्नोई का काम था, जिसका अभिनेता के साथ पुराना झगड़ा है। चार्जशीट के अनुसार, बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता की हत्या के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी जारी की थी और उन्होंने अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 तक कई महीनों तक इसके लिए योजना बनाई थी।

चार्जशीट के अनुसार, बिश्नोई गिरोह ने पाकिस्तान से हथियार और आग्नेयास्त्र लाने की भी योजना बनाई थी, जिसमें AK-47, AK-92, M16 राइफल और तुर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल शामिल थी - वह हथियार जिसका इस्तेमाल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए किया गया था। चार्जशीट के अनुसार, 18 वर्ष से कम उम्र के लड़कों को सलमान की हत्या का काम सौंपा गया था और वे गोल्डी बरार और अनमोल बिश्नोई के आदेश का इंतजार कर रहे थे।

चार्जशीट में यह भी खुलासा हुआ है कि सलमान की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए करीब 70 लोगों को लगाया गया था और निगरानी नेटवर्क पूरे शहर में फैला हुआ था, जिसमें उनका मुंबई स्थित घर, पनवेल का फार्महाउस और गोरेगांव फिल्म सिटी भी शामिल था। अपने घर पर हमले के बाद सलमान मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए थे, जहाँ उन्होंने कहा था कि वे अपने और अपने परिवार के सदस्यों पर लगातार मिल रही धमकियों से तंग आ चुके हैं।

दूसरी ओर, बिश्नोई गिरोह के नेता लॉरेंस बिश्नोई ने पहले दावा किया था कि सलमान को मारना ही उनके जीवन का 'अंतिम लक्ष्य' था।

टॅग्स :सलमान खानLawrenceहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोमुंबई पुलिसCrime Branch of Mumbai Police
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!