लाइव न्यूज़ :

Video:सलीम खान ने किया खुलासा, पेपर लीक करवाकर पास हुए थे सलमान खान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2019 15:26 IST

कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा एक बार फिर से अपना शो 'द कपिल शर्मा शो' लेकर वापस आ गए हैं।

Open in App

कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा एक बार फिर से अपना शो  'द कपिल शर्मा शो' लेकर वापस आ गए हैं। इस शो ने अपनी दमदार वापसी की है। खास बात ये है की इस बार शो के प्रोड्यूसर अभिनेता सलमान खान हैं। ऐसे में बतौर गेस्ट बनकर भी सलमान खान अपने दोनों भाई अरबाज और सोलेल व पिता सलीम खान के साथ शो की शोभा बढ़ाने पहुंचे थे।

इस दौरान कपिल से बातचीत करते हुए सलमान के पिता सलीम खान ने कई खुलासे किए जो फैंस को चौंका देंगे। उन्होंने बताया कि हमारे घर पर अक्सर एक आदमी आता था। इस शख्स का नाम गणेश था। गणेश के घर आते ही सभी लोग उसके स्वागत में जुट जाते थे। मैंने देखा कि मेरे बेटे गणेश को चाय पिलाओ। गणेश को स्टूल देना बैठने के लिए, आदि बातें कर उन्हें इज्जत देते थे।

 मैंने कहा कौन हैं ये मेरे घर में मुझसे ज्यादा इज्जत मिलती है इन्हें मैंने कहा मुझे पता लगाना चाहिए कौन हैं ये? तो पता चला कि जब परीक्षा के पेपर लीक होते थे तो यह शख्स मेरे बच्चों को पेपर दिया करता था।’ इसके बाद सलमान खान ने बताया कि वो गणेश से पेपर लिया करते थे। इसके साथ ही उन्होंने अरबाज और सोहेल में सबसे ज्यादा डांट किसकी पड़ी पर भी सलमान का ही नाम लिया था।

सलमान ने किया खुलासा

लमान खान शो में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे हैं। इस दौरान कपिल शर्मा ने सलमान से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल भी किए। कपिल ने सलमान से शादी को लेकर भी सवाल किया।इस पर सलमान खान ने कपिल शर्मा को बताया कि वह शादी क्यों नहीं करना चाहते। उन्होंने एक वाक्या याद करते हुए कहा कि एक बार संजय दत्त मुझे शादी करने की सलाह दे रहे थे, इस दौरान उनका बार-बार फोन भी बज रहा था। 

बार-बार फोन बजने की वजह से संजय दत्त मुझे शादी की सलाह देते हुए बीच में से ही चले गए।'सलमान खान ने आगे कहा है कि संजय दत्त के फोन पर बार-बार उनकी पत्नी का कॉल आ रहा था। इसके बाद सलमान खान की यह बात सुनकर शो के होस्ट कपिल शर्मा और मौजूद अन्य सदस्य ठहाके मारकर हंसने लग गए। इसके अलावा सलमान खान ने शो में अपनी जिंदगी से जुड़े और भी कई खुलासे किए है। वर्क फ्रंट की बात करे तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं, जो इसी साल जून में पर्दे पर आने वाली है।

टॅग्स :कपिल शर्मासलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया