लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के पिता की अमिताभ बच्चन को नसीहत- रिटायर हो जाएं और खुद को...

By अनिल शर्मा | Updated: October 12, 2021 12:28 IST

अमिताभ की फिल्म जंजीर के लेखक और सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) ने अभिनेता के जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं दीं। साथ ही ये भी सलाह दी कि उनको अब काम से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए और आराम करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसलीम खान ने कहा, अमिताभ बच्चन को अब रिटायर हो जाना चाहिए उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट का सिस्टम इसलिए बनाया गया है कि लोग अपनी जिंदगी का कुछ समय अपने लिए निकालें

हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। इस उम्र में भी जंजीर अभिनेता फिल्मों और टीवी में सक्रिय हैं। उनके उत्साह को देख हर कोई उनके स्वास्थ्य की कामना करता है। हालांकि सलमान खान के पिता ने उनके जन्मदिन पर एक सलाह दे डाली। और ये सलाह उनके काम को लेकर था।

अमिताभ की फिल्म जंजीर के लेखक और सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) ने अभिनेता के जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं दीं। साथ ही ये भी सलाह दी कि उनको अब काम से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए और आराम करना चाहिए।

दैनिक भास्कर को दिए हालिया साक्षात्कार में सलीम खान ने कहा, अमिताभ बच्चन को अब रिटायर हो जाना चाहिए। उन्हें जो कुछ भी इस जिंदगी में अचीव करना था कर चुके हैं। अब जिंदगी के कुछ साल उन्हें अपने लिए भी रखना चाहिए।

सलीम खान ने बातचीत में आगे कहा कि अमिताभ बच्चन ने पेशेवर रूप से शानदार पारी खेली है और अच्छा काम किया है। इसलिए अब उन्हें खुद को इस दौड़ से दूर कर लेना चाहिए। आराम करना चाहिए और एक शानदार रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।

अमिताभ बच्चन को रिटायरमेंट की सलाह देने की बात को मजबूती देते हुए उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट का सिस्टम इसलिए बनाया गया है कि लोग अपनी जिंदगी का कुछ समय अपने लिए अपने हिसाब से निकाल सकें और अपनी मर्जी से जिंदगी को आगे बढ़ाएं। जिंदगी के शुरुआती साल कुछ सीखने और पढ़ने में निकल जाते हैं फिर काम और परिवार की जिम्मेदारियां। उन्होंने कहा, उदाहरण के लिए अब मेरी दुनिया सीमित है। जिनके साथ भी मैं वॉक पर जाता हूं, वह नॉन फैमिली बैकग्राउंड के हैं।’

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनसलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच