लाइव न्यूज़ :

Salaar box office collections: पहले वीकएंड पर 226 करोड़ रुपये कमा चुकी है प्रभास की एक्शन मूवी, बड़ी फिल्मों की लिस्ट में हुई एंट्री

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 25, 2023 11:41 IST

रविवार को आंध्र प्रदेश और उत्तर भारत में फिल्म का कलेक्शन बढ़ा। तेलंगाना और तमिलनाडु में कलेक्शन काफी हद तक स्थिर रहा। कर्नाटक और केरल में गिरावट देखी गई। सालार ने रीजिल वाले दिन शुक्रवार को 95.25 करोड़, शनिवार को 62.50 करोड़ और रविवार को 68.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

Open in App
ठळक मुद्देसुपरस्टार प्रभास की फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया हैरविवार को इस एक्शन फिल्म की कमाई 68.50 करोड़ रही। यह फिल्म अपने पहले वीकएंड पर 226 करोड़ रुपये कमा चुकी है

Salaar box office collections: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार ने रविवार को  भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। रविवार को इस एक्शन फिल्म की कमाई 68.50 करोड़ रही। यह फिल्म अपने पहले वीकएंड पर  226 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसी के साथ सालार उन फिल्मों की लिस्ट में आ चुकी है जिन्होंने अपने पहले ही सप्ताह यानी पहले तीन दिन में बंपर कमाई की। बाकी फिल्में एनिमल, बाहुबली 2, आरआरआर, केजीएफ 2 और जवान हैं। 

रविवार को आंध्र प्रदेश और उत्तर भारत में फिल्म का कलेक्शन बढ़ा।  तेलंगाना और तमिलनाडु में कलेक्शन काफी हद तक स्थिर रहा। कर्नाटक और केरल में गिरावट देखी गई। सालार ने रीजिल वाले दिन शुक्रवार को 95.25 करोड़, शनिवार को 62.50 करोड़ और रविवार को 68.50 करोड़ रुपये की कमाई की। 

'सालार' के बारे में

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। 2 घंटे 52 मिनट की इस फिल्म में गजब का एक्शन है। प्रशांत नील ने KGF का भी निर्देशन किया था। इसलिए लोगों के एक शानदार एक्शन फिल्म की उम्मीद थी। हालांकि फिल्म में एक्शन तो भरपूर है लेकिन फिल्म की कहानी को लेकर निराशा जताई जा रही है। समीक्षकों ने कहानी को कमजोर बताया है।

क्या है फिल्म की कहानी

सालार में प्रभास के किरदार का नाम देवा है। मेरिका से लौटी आध्या (श्रुति हसन) का जीवन खतरे में है इसलिए वह बचकर भागते हुए जिस घर में छिपती है वह घर देवा का ही होता है। देवा उसे बचाता है। फिल्म में एक काल्पनिक दुनिया  'खानसार' को दिखाया गया है। खानसार एक ऐसी जगह जहां के लोग कोई कानून नहीं मानते और उनकी खुद की आर्मी है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। श्रिया रेड्डी और जगपती बाबू की भी भूमिकाएं हैं लेकिन उनके हिस्से कुछ खास आया नहीं है।

टॅग्स :प्रभासबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?