लाइव न्यूज़ :

Saira Banu Remembers Dilip Kumar: साहब की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, सायरा बानो ने भावुक संदेश लिखा-अब भी सोच, स्मृति और जीवन में साथ हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2025 16:36 IST

Saira Banu Remembers Dilip Kumar:साहब की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। फिर भी, मैं अब भी सोच में, स्मृति में और जीवन में उनके साथ हूं।

Open in App
ठळक मुद्देकलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं और आने वाले कलाकारों के लिए भी मार्गदर्शक की तरह हैं।यह दिन (दिलीप कुमार की पुण्यतिथि) मुझे साहब की यादों को फूलों की तरह सहेजते हुए पाता है।इस महान शख्सियत के पीछे एक कोमल, आकर्षक और हाजिरजवाब इंसान भी था।

मुंबईः बीते जमाने की अभिनेत्री सायरा बानो ने सोमवार को अपने दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया। बानो ने कहा, "दिलीप कुमार छह पीढ़ियों के कलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं और वह भविष्य के कलाकारों के लिए भी मार्गदर्शक की तरह हैं।" उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें दिलीप कुमार की तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं। बानो ने लिखा, ‘‘साहब की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। फिर भी, मैं अब भी सोच में, स्मृति में और जीवन में उनके साथ हूं।

इस जीवन में और अगले जीवन में भी, मेरी आत्मा ने उनकी अनुपस्थिति में भी उनके साथ चलना सीख लिया है। हर साल यह दिन (दिलीप कुमार की पुण्यतिथि) मुझे साहब की यादों को फूलों की तरह सहेजते हुए पाता है।’’ उन्होंने कहा, "दिलीप कुमार छह पीढ़ियों के कलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं और आने वाले कलाकारों के लिए भी मार्गदर्शक की तरह हैं।"

बानो ने लिखा, ‘‘इस महान शख्सियत के पीछे एक कोमल, आकर्षक और हाजिरजवाब इंसान भी था। मुझे एक शाम खास तौर पर याद है, जब हमारे घर में शास्त्रीय संगीत की महफिल सजी थी और साहब चुपचाप दूर एक कोने में आराम की तलाश में चले गए थे.... वह हर साधारण पल को भी जीवंत बना देते थे।

हर पल, हर सुर, हर नजर में उन्होंने कुछ अमूल्य छोड़ दिया: एक ऐसा प्यार जो आज भी ठहरा हुआ है। दिलीप साहब हमेशा रहेंगे। वह समय से परे, जीवन से परे रहेंगे। अल्लाह उन्हें हमेशा अपनी रोशनी और रहमत में रखे। आमीन।’’ सायरा बानो और दिलीप कुमार 11 अक्टूबर 1966 को शादी के बंधन में बंधे थे। दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद सात जुलाई 2021 को मुंबई के एक अस्पताल में 98 साल की उम्र में निधन हो गया था।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल