लाइव न्यूज़ :

आईसीयू से बाहर आईं सायरा बानो, डॉक्टरों ने कहा स्थिति पहले से काफी बेहतर

By वैशाली कुमारी | Updated: September 5, 2021 18:52 IST

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है। दिलीप कुमार की मौत के बाद उनकी हालत काफी बिगड़ गयी थी। इलाज के लिए उन्हें हिन्दूजा हास्पिटल मे भर्ती कराया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देसायरा बानो ने 1961 की फिल्म 'जंगली' में शम्मी कपूर के साथ काम करके अपने करियर की शुरुआत की अपनें जमाने की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार थीं सायरा बानों

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री सायरा बानों का इलाज पिछले कुछ दिनों से हिन्दूजा हास्पिटल मे चल रहा था। दिलीप कुमार की मौत के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं और उनकी तबीयत काफी खराब हो गयी थी। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वहीं अब खबर है कि सायरा बानो आईसीयू से बाहर आ गई हैं।

 दिलीप कुमार की मौत से काफी सदमें में थीं सायरा बानों: 

मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर नितिन गोखले ने पुष्टि की है कि सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल्युअर भी हुआ था। जिससे उनकी स्थिति काफी खराब हो गयी थी, लेकिन अब उनकी सेहत में काफी सुधार आया है। अब वह आईसीयू से बाहर हैं। आपको बता दें कि सायरा 77 साल की हैं। पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही वह सदमे में थी। 

 अपनें जमाने की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार थीं सायरा बानों: 

आपको बता दें कि साल 1963 से लेकर 1969 के दौरान फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्रियों में सायरा बानो का भी नाम था। वो इस दौर में तीसरी सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल थीं। साल 1971 से लेकर 1976 तक उनका नाम चौथी ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल था, जो किसी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेती थीं।

फेमस थी सायरा और दिलीप की जोड़ी: 

सायरा बानो ने 1961 की फिल्म 'जंगली' में शम्मी कपूर के साथ काम करके अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद 'ब्लफ मास्टर', 'झुक गया आसमान', 'आई मिलन की बेला', 'प्यार मोहब्बत', 'विक्टोरिया नंबर 203', 'आदमी और इंसान', जैसी फिल्मों में काम किया था।सायरा-दिलीप की जोड़ी ने 'सगीना' और 'गोपी' सहित कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। 1966 में दोनों ने शादी कर ली थी।

टॅग्स :सायरा बानोदिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिपHinduja Hospital
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!