लाइव न्यूज़ :

'ट्विटर पर खुद को ट्रेंड होता देख हैरान रह गई थी', सिद्धार्थ के माफी मांगने के बाद साइना नेहवाल की आई पहली प्रतिक्रिया

By अनिल शर्मा | Updated: January 12, 2022 13:04 IST

साइना नेहवाल इस बात से खुश हैं कि सिद्धार्थ ने अपने ट्वीट को लेकर माफी मांग ली है। बैडमिंटन खिलाड़ी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह महिलाओं से जुड़ा मसला है। उन्हें इस तरह की महिला को निशाना नहीं बनाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसाइना नेहवाल ने सिद्धार्थ की माफी पर खुशी जाहिर की हैबैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा उन्हें इस तरह से महिला को निशाना नहीं बनाना चाहिए

नयी दिल्लीः भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर अभद्र ट्वीट को लेकर अभिनेता सिद्धार्थ ने माफी मांग ली है। इसपर साइन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि अभिनेता सिद्धार्थ ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा उल्लंघन के बारे में चिंता व्यक्त करने के बाद उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा उल्लंघन पर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना के ट्वीट पर सिद्धार्थ के जवाब को लेकर विवाद पैदा हो गया था तथा राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने ट्विटर इंडिया से इस अभिनेता के खाते को तुरंत ‘ब्लॉक’ करने के लिए कहा था।

सिद्धार्थ ने माफी मांगते हुए कहा  ‘स्वर और शब्दों को सही नहीं ठहरा सकते

सिद्धार्थ ने बुधवार को माफी मांगी तथा अपनी टिप्पणी को ‘भद्दा मजाक’ करार दिया। सिद्धार्थ ने कहा कि वह अपने ‘स्वर और शब्दों को सही नहीं ठहरा सकते। मेरा मजाक का कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था, जिसके लिए सभी वर्गों के इतने सारे लोगों ने इसे जिम्मेदार ठहराया है। मैं एक कट्टर नारीवादी सहयोगी हूं। मुझे आशा है आप मेरे पत्र को स्वीकार करेंगी। आप हमेशा मेरे चैंपियन रहेंगे।'

खुद को ट्विटर पर ट्रेंड होता देख हैरान रह गई थीः साइना

साइना को खुशी है कि इस अभिनेता ने अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने इंडिया ओपन से इतर कहा, ‘‘वह (सिद्धार्थ) अब माफी मांग रहे हैं। उस दिन ट्विटर पर खुद को ट्रेंड करते देख मैं हैरान हो गयी थी। मैंने उनसे बात नहीं की, लेकिन मुझे खुशी है कि उन्होंने माफी मांग ली है।’’ साइना ने कहा, ‘‘यह महिलाओं से जुड़ा मसला है। उन्हें इस तरह की महिला को निशाना नहीं बनाना चाहिए। मुझे इसकी परवाह नहीं है, मैं अपनी जगह पर खुश हूं और उन्हें शुभकामनाएं। ’’

हाल ही में पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद साइना ने ट्वीट किया था जिसके जवाब में सिद्धार्थ ने ट्वीट किया था ,‘‘सटल कॉक चैम्पियन आफ द वर्ल्ड। शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं।’’ सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना के बाद सिद्धार्थ ने कहा था कि उनका इरादा अपमान करने का नहीं था। बुधवार को सिद्धार्थ ने इस पर माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रिय साइना, मैं अपने अशिष्ट मजाक के लिये आपसे माफी मांगना चाहता हूं, जो मैंने कुछ दिनों पहले आपके एक ट्वीट के जवाब के रूप में लिखा था। मैं आपसे कई चीजों पर असहमत हो सकता हूं लेकिन मैं किसी भी स्थिति में अपने स्वर और शब्दों को सही नहीं ठहरा सकता।’’

टॅग्स :साइना नेहवालहिन्दी सिनेमा समाचारबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!