लाइव न्यूज़ :

'तांडव' पर जारी विवाद के बीच शर्मिला टैगोर की तबीयत खराब, मां की हालत देख सैफ अली खान ने लिया बड़ा फैसला

By अमित कुमार | Updated: January 29, 2021 21:11 IST

'तांडव' विवाद के बाद सैफ अली खान ने अब यह फैसला किया है कि वह किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले अपनी मां शर्मिला टैगोर का परमिशन जरूर लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे'तांडव' के लगातार विवादों में घिरने की वजह से शर्मिला टैगोर परेशान हैं। शर्मिला टैगोर की तबीयत खराब होने के बाद अब सैफ अली खान ने एक बड़ा फैसला लिया है।

वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और इसकी रचनात्मक प्रमुख अपर्णा पुरोहित समेत वेब सीरीज के लेखक गौरव सोलंकी, निर्देशक अली अब्बास जफर, निर्माता हिमांशु मेहरा और कलाकार मोहम्मद जीशान अय्यूब समेत कई लोग दिक्कत में हैं। 

इस विवाद में सैफ अली खान को फंसते देख उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की तबीयत खराब हो गई है। सैफ इसमें लीड रोल में हैं। जब से इस सीरीज पर मुकदमा शुरू हुआ है, तब से उनकी तबीयत खराब बिगड़ने लगी है। सैफ ने अब किसी भी प्रोजेक्ट में काम करने से पहले मां से सलाह लेने की ठानी है। 

शर्मिला अक्सर सैफ को ऐसा काम और बयानबाजी न करने की सलाह देती हैं, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सूत्रों के हवाले से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी मां की हालत को देखते हुए अब सैफ अली खान ने फैसला कर लिया है कि वह किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले अपनी मां की सलाह जरूर लेंगे। 

हाल ही में वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'आदिपुरुष' में अपने किरदार लंकेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके विरोधाभास झेल चुके हैं। फिल्म के लेखकों की टीम ने सैफ के बयान पर बाद सफाई देने की कोशिश की, लेकिन लोगों में गुस्सा यह है कि फिल्म की टीम सीता का हरण करने वाले रावण की छवि सुधारने की कोशिश करती दिख रही है।

टॅग्स :सैफ अली खानशर्मीला टैगोरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!