लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जोधपुर में कार ड्राइवर पर ऐसे बरसे सैफ अली खान, कल आएगा काले हिरण शिकार मामले में फैसला

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 4, 2018 16:55 IST

अदालत में यह मामला पिछले 19 वर्षों से चल रहा है। सलमान पर 'हम साथ साथ हैं' फिल्म की शूटिंग के दौरान दो अक्टूबर 1998 को कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने के आरोप हैं। 

Open in App

जोधपुर, 4 अप्रैलः बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में पांच अप्रैल को फैसला आने वाला है। इसी केस में आरोपी सैफ अली खान बुधवार को मुंबई से जोधपुर पहुंचे। जोधपुर पहुंचे सैफ जैसे ही हवाई अड्डे से बाहर निकल कर अपनी गाड़ी में बैठे वैसे ही उनसे संवाददाताओं ने बातचीत करनी चाही। इस दौरान उनके कार ड्राइवर ने कार का शीशा नीचे कर दिया, जिस पर सैफली खान भड़क गए।

समचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने अपने कार ड्राइवर से कहा 'शीशा ऊपर करो और रिवर्स कर लो वर्ना पड़ेगी एक।' इसके बाद ड्राइवर ने शीशा ऊपर किया और फिर वे वहां से होटल के लिए रवाना हो गए।  

आपको बता दें, जोधपुर सीजेएम ग्रामीण कोर्ट गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में बॉलीवुड के बजरंगी भाई जान यानि सलमान खान भी आरोपी हैं। अदालत में यह मामला पिछले 19 वर्षों से चल रहा है। सलमान पर 'हम साथ साथ हैं' फिल्म की शूटिंग के दौरान दो अक्टूबर 1998 को कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने के आरोप हैं। 

सलमान और अन्य आरोपियों पर 1 और 2 अक्टूबर 1998 को लूणी थाना इलाके के कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप है। फिल्म अभिनेता सलमान के साथ सैफ अली खान, नीलम, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और दुष्यंत सिंह भी इस केस में आरोपी हैं। 

इधर, 28 मार्च को जोधपुर सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसे सलमान खान और एक स्थानीय व्यक्ति समेत अन्य अरोपियों की मौजूदगी में सुनाया जाएगा।

टॅग्स :सैफ अली खानसलमान खानराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें