लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशलः सैफ अली खान ने इस फिल्म से जीता था फैंस का दिल, पर्सनल लाइफ रही लाइम लाइट में हमेशा 

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 16, 2018 08:02 IST

सैफ अली खान  1992 में 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे थे, लेकिन ऐसा न हो सका। खबरों के मुताबिक, सैफ के रवैये की वजह से उनकी जगह फिल्म में कमल सदानाह को ले लिया गया।

Open in App

मुंबई, 16 अगस्तः बॉलीवुड के छोटे नवाब यानि सैफ अली खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 16 अगस्त 1970 को हुआ था। सैफ क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर उनकी मां हैं। सैफ की फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही है  जितनी 90 के दशक में हुआ करती थी। 'परंपरा' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सैफ अली खान ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में की हैं, जिसमें मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, दिल चाहता है, परिणीता लव आजकल, हम-तुम, ओमकारा, कुर्बान और  रेस 2 शामिल हैं। छोटे नवाब जितना फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने गए उतने ही ज्यादा उनकी निजी जिंदगी भी लाइम लाइट में रही। तो आइए आज आपको  उनके जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें... 

1992 में 'बेखुदी' फिल्म से करियर किया शुरू

सैफ अली खान  1992 में 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे थे, लेकिन ऐसा न हो सका। खबरों के मुताबिक, सैफ के रवैये की वजह से उनकी जगह फिल्म में कमल सदानाह को ले लिया गया। इसके बाद सैफ ने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 'परंपरा' फिल्म के सुपहिट होने के बाद सैफ ने आशिक आवारा, पहचान, इम्तिहान, ये दिल्लगी और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म की। 'आशिक आवारा' फिल्म के लिए सैफ को फिल्मफेयर अवॉर्ड बेस्ट मेल डेब्यू से नवाजा गया था। 

इस फिल्म से फिल्मी करियर संभला

2006 में आई फिल्म ओमकारा ने सैफ अली खान के फिल्मी करियर में चार चादं लगा दिए। इस फिल्म में उनके किरदार लंगड़ा त्यागी ने खूब तारीफें बटोरीं, लेकिन क्या आपको पता है कि लंगड़ा त्यागी के किरदार के लिए आमिर खान मजबूत दावेदार थे। लेकिन, सैफ के ऑडिशन देने के बाद सब कुछ बदल गया और विशाल भरद्वाज ने सैफ को इस किरदार के लिए फाइनल कर दिया था। फिल्म 'दिल चाहता है' में सैफ अली खान का समीर का रोल खूब पसंद किया गया था, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि छोटे नवाब ने इस किरदार के लिए पहले मना कर दिया था। बाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के कहने पर सैफ इस किरदार को निभाने के लिए राजी हुए थे। 

पर्सनल लाइफ हमेशा रही लाइम लाइट में

भले ही सैफ कलाकार के तौर पर बेहद सफल न रहे हो, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ और नवाबी अंदाज को लेकर हमेशा लाइम लाइट में रहे हैं। उन्होंने अपने से 13 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की, जिसके बाद वे चर्चा में आये। सैफ अली खान की अमृता सिंह से पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। ये वो दौर था जब अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं और सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे, हालांकि कर नहीं पाए थे।  इस फिल्म से जुड़े फोटोशूट के दौरान ही सैफ की मुलाकात अमृता सिंह से हुई थी और दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे। कुछ वक्त बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। 12 साल बाद सैफ और अमृता का तलाक हो गया था। इसके कुछ साल बाद सैफ ने करीना से शादी कर ली थी। 

सैफ ने अपसे से 13 साल बड़ी अमृता से की थी शादी

हालांकि सैफ से अमृता उम्र में 13 साल बड़ी थीं, लेकिन इन दोनों के रिश्ते के बीच कभी भी उम्र की दीवार नहीं आई। अमृता सिंह उस वक्त बड़ी स्टार थीं, जबकि सैफ इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, लिहाजा शादी का फैसला अमृता के लिए काफी बड़ा फैसला था। लेकिन, शादी के 12 साल के बाद इस रिश्ते का अंत हो गया। दोनों के तलाक की वजह सैफ अली खान के अफेयर्स बताई जाती है।

करीना ने रखी थी शादी से पहले ये शर्त

अमृता और सैफ के दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम। सैफ की बेटी सारा जल्द ही बॉलीवुड में 'केदारनाथ' फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। अमृता से तलाक लेने के कुछ साल बाद सैफ अली खान ने अपने से 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी कर ली। लेकिन, क्या आपको पता है कि सैफ से शादी करने के लिए करीना ने एक बड़ी शर्त रखी थी, एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि उन्होंने सैफ से कहा थी कि वो शादी के बाद भी हमेशा आत्मनिर्भर रहना चाहती हैं और अपने करियर पर फोकस करेंगी। करीना की इसी अदा पर सैफ फिदा हो गए थे। दोनों का अफेयर काफी लम्बे समय तक रहा था, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। सैफ और करीना का बेटा तैमूर अभी से किसी स्टार से कम नहीं है।

टॅग्स :सैफ अली खानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?