लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान के लिए फरिश्ता बनकर आया था ऑट्रो ड्राइवर, अब मिला ये इनाम

By अंजली चौहान | Updated: January 21, 2025 15:00 IST

Saif Ali Khan Attack:बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर पर एक लुटेरे द्वारा हमला और चाकू मारने से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें आपातकालीन अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उनकी सर्जरी की गई।

Open in App

Saif Ali Khan Attack: बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई स्थित उनके घर में एक लुटेरे ने हमला कर उन्हें चाकू मार दिया था, जिससे हर कोई हैरान रह गया था। घटना के बाद एक्टर को तुरंत ऑटो में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया था।

मामले में अब जानकारी मिली है कि सैफ अली खान की मदद करने वाले ऑटो ड्राइवर को उनकी मदद के लिए सम्मानित किया गया है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर को उसके काम के लिए एक संस्था ने 11,000 रुपये का इनाम दिया है।

पहले यह भी बताया गया था कि ऑटो ड्राइवर ने घटना के दौरान सैफ अली खान की मदद के लिए उनसे कोई भी मदद लेने से इनकार कर दिया था।

ऑटो-रिक्शा चालक ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी और जो कुछ हुआ उसके बारे में अपना बयान भी साझा किया। ऑटो ड्राइवर ने एक बयान में कहा, "मुझे वहां (बांद्रा पुलिस स्टेशन) पूछताछ के लिए बुलाया गया था...मैंने उस रात पैसे के बारे में नहीं सोचा था...अभी तक करीना कपूर या किसी और ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। मेरी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।" 

ऑटो-रिक्शा चालक ने आगे की घटना के बारे में बताया और अपनी आपबीती सुनाई, "उनकी पीठ में चोट लगी थी। मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि उससे खून बह रहा था। मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सैफ अली खान मेरे रिक्शा में बैठे हैं। मुझे लगा कि कोई घायल व्यक्ति बैठा होगा...जब सैफ और उनका बेटा लीलावती अस्पताल जाकर रिक्शा से उतरे, तो मुझे एहसास हुआ कि फिल्म स्टार रिक्शा में बैठे हैं।" "मेरा रिक्शा इमरजेंसी गेट पर उस समय पहुंचा जब एंबुलेंस रवाना हो रही थी। हंगामा देखकर अस्पताल के कर्मचारी तुरंत हमारी ओर दौड़े। तब तक उन्हें एहसास हो गया था कि यह सैफ अली खान हैं। 

मालूम हो कि 16 जनवरी की सुबह बांद्रा में 12वीं मंजिल पर स्थित सैफ के अपार्टमेंट में एक घुसपैठिये ने सैफ अली खान पर हमला किया और चाकू से छह बार वार किया। उनके बेटे इब्राहिम ने अपने पिता को ऑटो-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया।

टॅग्स :सैफ अली खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारकरीना कपूरमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!