लाइव न्यूज़ :

Sadak 2 के ट्रेलर को लाइक्स से ज्यादा मिल रहे डिस्लाइक्स, फैंस बोले- नेपो किड्स के कारण हो रहा ऐसा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 12, 2020 14:58 IST

आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर आज भले ही रिलीज हो गया हो, लेकिन इसे लाइक्स से ज्यादा डिस्लाइक्स मिल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेलर में थ्रिलर और रोमांस का फुल कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा हैट्रेलर पर लाइक्स से कई गुना ज्यादा डिस्लाइक्स आए हैं

आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को 28 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। पहले ट्रेलर को 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था, किन संजय दत्त की कैंसर होने की खबर के बाद इसकी रिलीज को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया। वहीं, 'सड़क 2' के ट्रेलर को लाइक्स से ज्यादा डिस्लाइक्स मिले हैं। 

हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मगर चौंकाने वाली बात ये है कि ट्रेलर को लाइक्स से कई गुना ज्यादा डिस्लाइक्स मिले हैं। फैंस के ऐसे रिएक्शन को देखकर ये माना जा रहा है कि वह ट्रेलर से खुश नजर नहीं हैं। बता दें, ट्रेलर को अब तक 74 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं, जबकि 8 लाख 88 हजार से ज्यादा वीडियो पर डिस्लाइक्स भी हैं। 

(फोटो सोर्स- यूट्यूब)

संजय दत्त ने इस फिल्म में रवि नाम के एक ट्रैवल एजेंट का किरदार निभाया है। जो आलिया और आदित्य को एक टूरिस्ट बुकिंग पर लेकर जाते हैं। आलिया और आदित्य एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन इनके प्यार के पीछे कई दुशमन पड़े हुए हैं। संजय दत्त का सामना इन अंजान दुशमनों से होता है। इस कहानी में एक बेहद खतरनाक ट्विस्ट की झलक भी दी गई है। इस ट्विस्ट की एक झलक ही डरा देने वाली है। 

(फोटो सोर्स- यूट्यूब)

फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त दमदार दिखाई दे रहे हैं। वहीं आदित्य एक लवर ब्वॉय का रोल प्ले कर रहे हैं। ट्रेलर में दो तरह की लव स्टोरी को दर्शाया गया है। पूजा भट्ट-संजय दत्त और आलिया भट्ट-आदित्य राय कपूर की लव स्टोरी ही फिल्म की कहानी है। लेकिन इस कहानी के बीच कई तरह की परेशानियां आती है, जिनसे निकलते हुए उन्हें अपनी कहानी को अंजाम तक पहुंचाना होगा। 

फिल्म 'सड़क 2' का निर्देशन महेश भट्ट ने किया हैं। ये फिल्म साल 1991 की फिल्म का सीक्वल है, जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थे। इस फिल्म में जिशु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद भी नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ महेश भट्ट ने 21 साल बाद पर्दे पर बतौर निर्देशक वापसी की हैं। 

टॅग्स :संजय दत्तआलिया भट्टआदित्य रॉय कपूरपूजा भट्टमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार