लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा! जानिए पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2022 17:44 IST

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा तेंदुलकर जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन में पढ़ाई की है। सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

मुंबई: स्टार किड्स के बारे में फैंस हर छोटी से बड़ी बात जानना पसंद करते हैं। ऐसे में फैंस शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के बारे में सबकुछ जानने के इच्छुक रहते हैं। कुछ ऐसे ही आलम दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के भी हैं। उनके चर्चे हर जगह होती है। ऐसे में एक बार फिर सारा सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा तेंदुलकर जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। 

बॉलीवुड लाइफ ने सूत्र के हवाले से बताया कि सारा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। वह अभिनय में बहुत रुचि रखती हैं और उन्होंने कुछ अभिनय सबक भी लिए हैं क्योंकि वह कुछ ब्रांड विज्ञापन करती हैं। सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन में पढ़ाई की है। हालांकि, 24 वर्षीय सारा की दिलचस्पी ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाने की है। सूत्र ने ये भी बताया कि सारा अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर सकती हैं। 

वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और वह जो भी निर्णय लेती हैं उनके माता-पिता उनका बहुत समर्थन करते हैं। बता दें कि इससे पहले ऐसी बातें सामने आ रही थीं कि सारा तेंदुलकर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के अपोजिट अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। हालांकि, सचिन तेंदुलकर ने इन बातों को महज अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि वो अभी अपनी पढ़ाई का आनंद ले रही हैं। बता दें कि सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा है। 

टॅग्स :सारा तेंदुलकरसचिन तेंदुलकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन तेंदुलकर की शादी में गीता बसरा ने लूटी लाइमलाइट, साड़ी में दिखा ऐसा ग्लैमरस अंदाज

क्रिकेटVIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को पहनाई जयमाला, शादी की पहली तस्वीर और वीडियो वायरल

क्रिकेटअर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से की शादी, खुशी के आंसुओं के साथ पल को निहा रहे थे सचिन और अंजली, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?