लाइव न्यूज़ :

राजनीति मेरे पसंद का क्षेत्र नहीं है, बोले अभिनेता सचिन पिलगांवकर- मैं अपने जीवन में मुख्यमंत्री नहीं बन पाऊंगा इसलिए...

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2021 17:35 IST

‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ के दूसरे सीजन में अभिनेता जगदीश गौरव की भूमिका में वापस लौट रहे हैं। यह किरदार एक चतुर राजनेता का है, जो पहले सीजन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दिखा था।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज अभिनेता सचिन पिलगांवकर का कहना है कि एक अच्छी वेब सीरिज में नाट्य कला के वे जरूरी पुट मौजूद होने चाहिए,‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ के दूसरे सीजन में सचिन जगदीश गौरव की भूमिका में वापस लौट रहे हैंयह किरदार एक चतुर राजनेता का है, जो पहले सीजन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दिखा था

दिग्गज अभिनेता सचिन पिलगांवकर का कहना है कि एक अच्छी वेब सीरिज में नाट्य कला के वे जरूरी पुट मौजूद होने चाहिए, जिनमें दर्शकों को बांधे रखने की क्षमता हो और उनका मानना है कि राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित उनके शो ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ के दूसरे सीजन में ये सारे तत्व मौजूद हैं। डिजिटल मंच पर राजनीतिक कहानियों वाली सीरिज की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा कि इसके पीछे यह वजह हो सकती है कि निर्माताओं को लगा कि दर्शक ‘अपराध की दुनिया की कहानियों पर बनी सीरिज से अब थक चुके हैं।’’

राजनीति मेरे पसंद का क्षेत्र नहीं है

सचिन ने आगे कहा कि इसके अलावा आपको इतने उतार-चढ़ाव वाली सामग्री कहां मिलेगी। सचिन पिलगांवकर फिल्मी जगत में अपने पहले नाम सचिन से जाने जाते हैं। ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ के दूसरे सीजन में अभिनेता जगदीश गौरव की भूमिका में वापस लौट रहे हैं। यह किरदार एक चतुर राजनेता का है, जो पहले सीजन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दिखा था। एक साक्षात्कार में सचिन ने बताया कि राजनीति मेरे पसंद का क्षेत्र नहीं है। इसलिए मैंने पहले सीजन में मुख्यमंत्री का किरदार अदा करना चुना क्योंकि मुझे पता है कि मैं अपने जीवन में कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाऊंगा।

ट्रेलर में एक भी सीन में नहीं दिखने पर क्या बोले सचिन?

डिज्नी+हॉटस्टार के इस शो का निर्माण समीर नायर के नेतृत्व वाले ‘अपलाउज एंटरटेनमेंट’ ने किया है। इसका ट्रेलर मंगलवार को आया और इसमें उनका किरदार कहीं नजर नहीं आया तो इस संबंध में पूछे गए सवाल पर अभिनेता ने कहा, ‘‘ मैंने तीन बार ट्रेलर देखा लेकिन मैंने इसमें खुद को नहीं पाया। मैंने इसके बारे में समीर नायर से पूछा तो उन्होंने कहा कि इसे उन लोगों ने नहीं बल्कि हॉटस्टार ने बनाया है। अगर इसे हॉटस्टार ने बनाया है तो उन्होंने सोचा होगा कि मेरा एक भी दृश्य ट्रेलर में रखने की ज़रूरत नहीं है! लेकिन मैं अपने इस काम को दरकिनार नहीं करना चाहता हूं। मैं आरोप-प्रत्यारोप भी नहीं करना चाहता। मैं इस काम को रिलीज होने में मदद करना चाहता हूं, जिसमें मैं एक अहम किरदार अदा कर रहा हूँ।

टॅग्स :सचिन पिलगांवकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!