लाइव न्यूज़ :

Saaho Box Office Collection: अक्षय और सलमान को मात नहीं दे पाई प्रभास की 'साहो', इन फिल्मों के आगे निकला कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 31, 2019 14:17 IST

प्रभास की फिल्म साहो और इसी हफ्ते पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले हैं। लेकिन फिल्म ने पहले पहले दिन जमकर कमाई की है।

Open in App

प्रभास  और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म साहो फैंस के सामने पेश कर दी गई है। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज कर दी गई है। ये फिल्म प्रभास और श्रद्धा दोनों के काफी खास है। इस फिल्म से प्रभास बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं इसके साथ श्रद्धा दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रख रही हैं क्योंकि इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।इस फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की है। फिल्म ने कमाई में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन हिंदी में 24 करोड़ से ऊपर कमाई की है। फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा पहले दिन कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन फिर भी प्रभास की साहो सलमान खान की भारत (42.30 करोड़) और अक्षय कुमार की मिशन मंगल (29.16 करोड़) से पीछे रह गई है। वहीं, कुछ  फिल्में इस साल की ऐसी भी हैं जिनको फिल्म ने पछाड़ा है। साहो ने वरुण धवन की कलंक (21.60 करोड़) और अक्षय कुमार की केसर (21.06 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले दिन तो मिले जुले रिव्यू के साथ शानदार कमाई की है। ये कमाई हिन्दी वर्जन की है।

साहो की कहानी

जैसा कि फिल्म के ट्रेलर से ही पता चलता है कि 'साहो' में प्रभास का किरदार ही विलन के सारे साम्राज्य को खत्म करता है। फिल्म की कहानी मुंबई के इर्द गिर्द शुरू होती है। ये चोर पुलिस की कहानी है जिसमें अंडरवर्ल्ड कनेक्श को भा पेश किया गया है।फिल्म में चोर को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस अपने बेस्ट पुलिस ऑफीसर को उनके पीछे लगाती है। खास बात है कि फिल्म श्रद्धा और प्रभास पुलिस ऑफीसर के रोल में हैं। एक ब्लैक बॉक्स की तलाश है जिसमें है सभी के किस्मत की चाभी। इसके बाद कहानी कई शहरों से घूमते हुए कनेक्ट होती जाती है।  

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनसाहोप्रभासश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी