लाइव न्यूज़ :

बंगाली सिंगर रुपांकर बागची ने KK के परिवार और फैंस से मांगी माफी, सोशल मीडिया से हटाया अपना पोस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2022 12:49 IST

बंगाली सिंगर रुपांकर बागची ने दिवंगत गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) को ट्रोल करने वाले अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर केके के परिवार और फैंस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने अपना फेसबुक पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेस कॉन्फ्रेंस में बागची ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक टिप्पणी के लिए उन्हें इस तरह के व्यापक ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ेगा।राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार बागची केके के निधन से कुछ घंटे पहले फेसबुक पर लाइव आए थे और उन्होंने विवादित टिप्पणी की थी।बागची ने फेसबुक पर पोस्ट की गई वीडियो में पूछा था कि केके कौन हैं?

कोलकाता: दिवंगत गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) को उनकी मृत्यु से कुछ घंटों पहले सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर ट्रोल करने वाले सिंगर रुपांकर बागची लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, बागची ने शुक्रवार को आनन-फानन में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। बागची ने केके पर निशाना साधने वाले फेसबुक पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बागची ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक टिप्पणी के लिए उन्हें इस तरह के व्यापक ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी के मोबाइल पर धमकी भरे संदेश भी आए हैं। इसलिए मैं केके के परिवार के सदस्यों से बिना शर्त माफी मांगता हूं। मैंने अपना वीडियो भी हटा दिया है जिसे मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मैं ईमानदारी से चाहता हूं कि भगवान केके को शांति प्रदान करें। वह अब जहां भी है।" 

रुपांकर बागची ने कहा कि उनकी टिप्पणियों को विशेष रूप से केके के प्रति लक्षित नहीं किया गया था, क्योंकि मृतक गायक के साथ उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने आगे कहा, "मैंने सिर्फ उनके संगीत कार्यक्रम को लेकर शहर के पागलपन पर सवाल उठाया था। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता था कि बंगाली गायकों के शो के दौरान ऐसा पागलपन नहीं देखा जाता है, जो समान रूप से प्रतिभाशाली हैं।" उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें अपने साथी बंगाली गायकों से पूर्व अनुमति लेनी चाहिए थी, जिन्हें उन्होंने वीडियो में केके के समान या अधिक प्रतिभाशाली बताया था।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार बागची केके के निधन से कुछ घंटे पहले फेसबुक पर लाइव आए थे और उन्होंने विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने अपनी वीडियो में कहा था, "कोलकाता के गायक केके से काफी बेहतर हैं। लेकिन बंगाल के लोगों को उनकी परवाह नहीं है। वे बस मुंबई से मुग्ध रहते हैं। लेकिन यह कब तक चलता रहेगा? अब समय आ गया है कि हम बंगाल के साथ खड़े हों। यह केके कौन है? वह कौन है? जब केके परफॉर्म करने आते हैं तो कोलकाता के लोग काफी रोमांचित हो जाते हैं। लेकिन वे हमारे लिए उतना उत्साह नहीं दिखाते।"

बताते चलें कि रुपांकर बागची के लाइव आने और केके की मौत की खबर सार्वजनिक होने के तुरंत बाद उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी आलोचना की गई और उन्हें ट्रोल किया गया।

टॅग्स :सिंगर केकेकृष्णकुमार कुन्नथपश्चिम बंगालबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?